युवक कांग्रेस ने पेट्रोल भराने वालों को टैक्स के 65 रुपए दिए
विधानसभा 1 और 5 में पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन कर मूल्यवृद्धि का जताया विरोध
इंदौर
Published: October 19, 2021 09:13:16 pm
इंदौर. पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ युवक कांग्रेस ने मंगलवार को अनुठा प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा 1 और विधानसभा 5 के पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन करते हुए पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा ली जा रही टैक्स की राशि जनता को बांटी।
विधानसभा 1 में बांठिया हॉस्पिटल के पास स्थित पेट्रोल पम्प पर युवा कांग्रेस विधानसभा-1 अध्यक्ष अनिकेत परिहार(विशाल) के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष रमीज खान, युवक कांग्रेस पदाधिकारी निखिल गौड़ आदि भी मौजूद थे। इस दौरान पेट्रोल-डीजल पर टैक्स के रूप में वसूले जा रहे केंद्र सरकार के 33 रुपए और राज्य सरकार की टैक्स राशि 32 रुपए की राशि जनता को लौटाई गई। युवक कांग्रेस नेताओं ने यहां पर प्रदर्शन करते हुए पेट्रोल डलाने आए 21 वाहन चालकों को 65 रुपए नकद दिए गए। इसी तरह से विधानसभा 5 युवा कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस विधानसभा 5 अध्यक्ष अंकित दुबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता इकट्ठा हुए और उन्होंने टैक्स के रूप में वसूली जा रही राशि के प्रतिकात्मक चैक पेट्रोल डलाने आने वालों को बांटे। इस दौरान राजेंद्र शर्मा, रमेश सेन, राहुल चौहान आदि मौजूद थे। वहीं दोनों विधानसभा में पेट्रोल पंपों के बाहर कांग्रेस नेताओं ने स्टॉल भी लगाए थे। जिस पर कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी करते हुए पेट्रोल डीजल की कीमतें कम करने की मांग की।

टैक्स के रूप में वसूली जा रही राशि के प्रतिकात्मक चैक पेट्रोल डलाने आने वालों को बांटे
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
