scriptयुवती के दूसरे के साथ हो गए संबंध, नाराज दोस्त ने आकर मार दी गोली | youth injured by gun shot fire | Patrika News
इंदौर

युवती के दूसरे के साथ हो गए संबंध, नाराज दोस्त ने आकर मार दी गोली

एक युवती को लेकर चल रहा विवाद

इंदौरMay 21, 2019 / 01:19 pm

Manish Yadav

gun shoat

gun shoat

इंदौर. आज तड़के बदमाश कबूतरखाना में बदमाश को गोली मार दी। बताया जाता है कि एक युवती को लेकर दोनों पक्षों के बीच में विवाद चल रहा है। आज सुबह वह सेहरी के लिए कबूतरखाने गया था। आरोपितों को भी इसकी खबर लग गई। वह युवती के घर के बाहर निकला और तो आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार रफीक पिता शरीफ (25) निवासी नॉर्थ तोड़ा को घायल हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया था। उसके परिजनों ने बताया कि वह सेहरी के लिए जा रहा था। इसी दौरान अकरम जीन पिता अनीस, साहिल नाइट्रा और सोहेल ने उसे रोका और गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी थी। उन्हें जानकारी लगी तो अस्पताल ले आए, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। सीएसपी डीके तिवारी ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर पुलिस का दल भी वहां पर पहुंच गया। अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपित और घायल दोनों ही नॉर्थ तोड़ा के रहने वाले हैं और उनके पुलिस रिकॉर्ड भी हैं। कबूतरखाना की एक युवती को लेकर उनके बीच में विवाद चल रहा है। युवती के पहले आरोपित अकरम के साथ में संबंध थे। कुछ समय पहले उनके बीच में कहासुनी हुई और उसकी दोस्ती रफीक से हो गई थी।
उसके रफीक के साथ में संबंध हो गए तो अकरम नाराज था। इसी बात को लेकर उनके बीच में तनातनी चल रही थी। आज सुबह रफीक अपने भाई के साथ में सेहरी के लिए दूध लेकर युवती के घर पर आया था। वहां से जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोपितों ने उसे घेरकर गोली चलाई और वहां से भाग गए। परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी, लेकिन वह नहीं मिले। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में पुलिस हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Home / Indore / युवती के दूसरे के साथ हो गए संबंध, नाराज दोस्त ने आकर मार दी गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो