इंदौर

मंगेतर ने की खुदकुशी, मालिक ने चेक बाउंस केस में उलझाया, युवक ने दे दी जान

एरोड्रम पुलिस ने एक युवक की मौत के मामले में केस दर्ज किया है। दो केस में फंसने से दुखी युवक ने मौत को गले लगा लिया।

इंदौरJul 26, 2019 / 04:10 pm

हुसैन अली

मंगेतर ने की खुदकुशी, मालिक ने चेक बाउंस केस में उलझाया, युवक ने दे दी जान

इंदौर. एरोड्रम पुलिस ने एक युवक की मौत के मामले में केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि पहले तो उसकी मंगेतर की मौत के बाद परिजनों ने उस पर केस दर्ज करा दिया। उससे परेशान था कि मालिक ने भी चेक बाउंस का केस लगाकर वारंट निकलवा दिया। दो केस में फंसने से दुखी युवक ने मौत को गले लगा लिया।
must read : कार्रवाई रोक दो आप जो बोलोगे वो कर देंगे, सुनते ही उपायुक्त ने दोगुनी स्पीड से तोड़ा खतरनाक मकान

पुलिस के अनुसार वीरेन्द्र सिंह चौहान (26) निवासी छोटा बांगड़दा ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने महेन्द्र पिता लाखन सिंह चावड़ा निवासी ग्राम जमूड़ी सखर, पवनबाई पति गोवर्धन सिंह राठौर निवासी स्कीम 51, कमल सिंह पिता कालू सिंह राठौड़ , राहुल पिता कमल सिंह राठौड़ सभी निवासी नन्दबाग कॉलोनी, देवेन्द्र पिता जीनेन्द्र कुमार मानावत निवासी ग्रीनपार्क कॉलोनी साउथ तुकोगंज के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
must read : खूंखार तेंदुए ने ग्रामीणों पर बोला हमला, चार लोगों को दबोचा, रेस्क्यू टीम पहुंची

टीआई अशोक पाटीदार ने बताया कि देवेंद्र के यहां पर वीरेन्द्र काम करता। उसे कुछ रुपयों की जरुरत थी। इस पर मालिक देवेन्द्र से रुपए उधार लिए। इन रुपयों को वहां काम करके चुका दिया। इसके बाद भी देवेंद्र ब्याज के नाम पर रुपए मांग रहा था। उसने ग्यारंटी के तौर पर चेक देवेंद्र को दिया। आरोपित ने उसका चेक बाउंस करवाकर कोर्ट में केस लगा दिया। वीरेन्द्र का कोर्ट से स्थाई वारंट निकल गया। इससे वह परेशान चल रहा था। देवेंद्र की इस हरकत से तो परेशान था।
must read : पति ने नहीं दी बच्चों की स्कूल फीस, तो पत्नी ने गुस्से में उठा लिया ये कदम

इसके साथ ही बाणगंगा क्षेत्र की जिस लडक़ी से उसकी शादी तय हुई थी, उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में लडक़ी के परिजनों ने भी शिकायत की और बाणगंगा थाने में विरेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज हो गया। पहले तो मंगेतर की मौत, दूसरा उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस और तीसरा चेक बाउंस का केस। इन सब बातों से परेशान होकर वीरेन्द्र ने फांसी लगा ली।
परेशान महिला ने फांसी लगाई

इधर दूसरी ओर एमआईजी कॉलोनी में रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम काजल पति ओमप्रकाश (20) निवासी एमआईजी कालोनी है। मर्ग जांच मेंं पुलिस को पता चला कि उसका पति ओमप्रकाश, ससुर कैलाश और सास शकुंतला उसे परेशान कर रहे थे। आरोपितों की प्रताडऩा जब ज्यादा बढ़़ गई तो महिला ने फांसी लगा ली।

Home / Indore / मंगेतर ने की खुदकुशी, मालिक ने चेक बाउंस केस में उलझाया, युवक ने दे दी जान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.