scriptसियाम ने किया खुलासा, भारत में एक महीने में बिके 2 लाख 80 हजार वाहन | 2 lakh 80 thousand vehicles sold in India in a month | Patrika News
कारोबार

सियाम ने किया खुलासा, भारत में एक महीने में बिके 2 लाख 80 हजार वाहन

देश में पिछले महीने यात्री वाहनों की बिक्री 1.87 फीसदी की गिरावट के साथ 2,80,125 इकाई रही। पिछले साल जनवरी में देश में 2,85,467 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी।

नई दिल्लीFeb 08, 2019 / 02:43 pm

Dimple Alawadhi

vehicles

सियाम ने किया खुलासा, भारत में एक महीने में बिके 2 लाख 80 हजार वाहन

नई दिल्ली। देश में पिछले महीने यात्री वाहनों की बिक्री 1.87 फीसदी की गिरावट के साथ 2,80,125 इकाई रही। पिछले साल जनवरी में देश में 2,85,467 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में कहा गया है कि जनवरी में देश में घरेलू कारों की बिक्री 2.65 फीसदी की गिरावट के साथ 1,79,389 इकाइयों पर रही। जनवरी, 2018 में देश में 1,84,264 कारें बिकी थीं।

आलोच्य महीने में मोटरसाइकिलों की बिक्री भी 2.55 फीसदी की गिरावट के साथ 10,27,810 रही। पिछले साल जनवरी में यह आंकड़ा 10,54,757 इकाइयों का था। जनवरी, 2019 में सभी तरह के दोपहिया वाहनों की बिक्री 5.18 फीसदी की गिरावट के साथ 15,97,572 इकाई रही।

जनवरी, 2018 में बिकने वाले दोपहिया वाहनों की संख्या 16,84,761 थी। हालांकि, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 2.21 फीसदी की वृद्धि के साथ 87,591 इकाई रही। सियाम ने कहा है कि सभी श्रेणियों के वाहनों की बिक्री जनवरी में 4.86 फीसदी की गिरावट के साथ 20,19,331 इकाई रही जो पिछले साल इस महीने में 21,18,465 थी।

(ये कॉपी भाषा से ली गई है।)

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

Home / Business / सियाम ने किया खुलासा, भारत में एक महीने में बिके 2 लाख 80 हजार वाहन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो