उद्योगों को फायदा होगा
इस दौरान इंडियन इंड्स्ट्रीज एसोसिएशन ( Indian Industries Association ) के उप्र अध्यक्ष पंकज कुमार ने उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास सराहनीय है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि बाहर से जितने भी कामगार व श्रमिक वापस आ रहे हैं, उन्हें उनके स्किल के हिसाब से कार्य मिले। इसको लेकर आईआईए ने भी पहल की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्किल मैपिंग का जो कार्य किया है, उससे उद्योगों को फायदा होगा।" उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जितने भी एमएसएमई हैं, उनके साथ हम लोग मिलकर काम रहे हैं।