एयर एशिया ने अपने इस ऑफर का नाम बिग लॉयल्टी रखा है। इस ऑफर का फायदा वही लोग उठा सकेंगे जो कंपनी के बिग लॉयल्टी मेंबर है। इस फ्लाइट की टिकट बुक करने के लिए जरुरी नहीं कि आप केवल कंपनी के ऐप से ही टिकट बुक करें। इसके लिए आप वेबसाइट या फिर किसी एजेंट के जरिए भी टिकट बुक करा सकते हैं। इस ऑफर के तहत न्यूनतम किराया 799 रुपए होगा जबकि अधिकतम किराए के लिए आपको 5,500 रुपए खर्च करने होंगे। कंपनी ने अपने वेबसाइट पर दिल्ली को छोड़कर बाकी सभी एयरपोर्ट के किराए के बारे में जानकारी दी है। यदि आप श्रीनगर से दिल्ली के बीच यात्रा करते हैं तो आपको मात्र 1499 रुपए खर्च करने होंगे। लेकिन यदि आप दिल्ली से किसी दूसर शहर जाने का प्लान बना रहे तो इसके लिए आपको कोई ऑफर नहीं मिलेगा।