scriptअमेजन के CEO ने रचा कीर्तिमान, बिल गेट्स को पछाड़कर फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने जेफ बेजोस | Amazon CEO jeff bezos become richest man of the world | Patrika News
कारोबार

अमेजन के CEO ने रचा कीर्तिमान, बिल गेट्स को पछाड़कर फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने जेफ बेजोस

फोर्ब्स की ताजा सूची के अनुसार जेफ बेजोस 141.9 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं।

नई दिल्लीJun 19, 2018 / 10:46 am

Manoj Kumar

Jeff Bezos

अमेजन के CEO ने रचा कीर्तिमान, बिल गेट्स को पछाड़कर फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने जेफ बेजोस

नई दिल्ली। उद्योग जगत में तेजी से कई कीर्तिमान रचने वाले अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी (CEO) जेफ बेजोस ने एक बार फिर नया कीर्तिमान रचा है। जेफ बेजोस एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए है। फोर्ब्स की ओर से सोमवार को जारी दुनियाभर के अरब की लिस्ट में जेफ बेजोस सबसे ऊपर हैं। फोर्ब्स की ताजा सूची के अनुसार जेफ बेजोस 141.9 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। बेजोस ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है।
जन्मदिन विशेषः सिर्फ राजनीतिज्ञ ही नहीं सफल बिजनेसमैन भी हैं राहुल गांधी, करते हैं इस तरह से कमार्इ

1 जून के मुकाबले संपत्ति में पांच अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी

बेजोस की एक जून से संपत्ति पांच अरब डालर से अधिक बढ़ी है। वहीं, बिल गेट्स की संपत्ति 92.9 अरब डॉलर है। वॉरेन बफेट 82.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है। बेजोस आधिकारिक तौर पर इस वर्ष की शुरुआत में दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे और उनकी ऑनलाइन रिटेलर अमेजन कंपनी एप्पल के बाद दूसरी सर्वाधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनी है।
पहले भी कई बार सबसे अमीर बन चुके हैं बेजोस

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस इससे पहले भी कई बार दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं। वह सबसे पहले पिछले साल 27 जुलाई को दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने थे। तब वह अमेजन के शेयरों में बढ़ोत्तरी के बाद सबसे अमीर शख्स बने थे। लेकिन शेयरों में गिरावट के कारण वह उसी दिन दूसरे पायदान पर आ गए थे। इसके बाद जनवरी 2018 में बेजोस बिल गेट्स को पछाड़कर सबसे अमीर शख्स बन गए थे। तब उनकी संपत्ति 105 बिलियन डॉलर यानी 66000 करोड़ हो गई थी। आपको बता दें कि जेफ बेजोस की संपत्ति का बड़ा हिस्सा अमेजन के 7.8 मिलियन शेयरों से आता है।

Home / Business / अमेजन के CEO ने रचा कीर्तिमान, बिल गेट्स को पछाड़कर फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने जेफ बेजोस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो