जिन बैंकों से फेसबुक ने ग्राहकों के बारे में जानकारी मांगी है, उनमें से कई भारत में कार्यरत हैं। इनमें सिटीबैंक, वेल्स फार्गो, जेपी मॉर्गन, चेस आदि शामिल हैं। इन बैंकों के विश्व के कई देशों में शाखाएं हैं। फेसबुक से काफी ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं फिर चाहे वो भारत के हो या फिर भारत के बाहर रहने वाले लोग। इसलिए फेसबुक इस बात का फायदा उठाना चाहता , और अपनी मैसेंजर सेवा से पैसे कमाना चाहता है। जिसके लिए उसने बैंकों से संपर्क करना शुरु कर दिया है।