scriptजानिए क्यों है रिलायंस इंडस्ट्री देश की सबसे बड़ी कंपनी  | Know why Reliance is the Biggest company in india | Patrika News
उद्योग जगत

जानिए क्यों है रिलायंस इंडस्ट्री देश की सबसे बड़ी कंपनी 

रिलायंस इंडस्ट्री एक बार फिर देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। सोमवार के कारोबार में इस कंपनी का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ को पार कर गया है। कारोबार के दौरान कंपनी के स्टॉक ने साल का नया हाई बनाया है।

Jul 17, 2017 / 02:57 pm

manish ranjan

Reliance industry

Reliance industry

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री एक बार फिर देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। सोमवार के कारोबार में इस कंपनी का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ को पार कर गया है। कारोबार के दौरान कंपनी के स्टॉक ने साल का नया हाई बनाया है। दिन के उच्चतम स्तर पर कंपनी का मार्केट कैप 5.06 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा था। फिलहाल आईआईएल अकेली कंपनी है जिसका मार्केट कैप 5 लाख करोड़ से ज्यादा है। सोमवार के कारोबार के दौरान रिलायंस का मार्केट कैप साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। आज स्टॉक ने 1559 का दिन का उच्चतम स्तर छुआ है। ये स्टॉक का साल का उच्चतम स्तर भी है। जुलाई में अब तक स्टॉक 13 फीसदी बढ़ चुका है।


इससे पहले टीसीएस ने दी थी पटकनी

सोमवार को आई रिकॉर्ड तेजी के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज 5 लाख करोड़ का स्तर पार करने वाली दूसरी कंपनी बन गई है। हालांकि फिलहाल वो अकेली कंपनी है जो इस स्तर के पार कारोबार कर रही है। इससे पहले 23 जुलाई 2014 को टीसीएस 5 लाख करोड़ मार्केट कैप पार करने वाली पहली कंपनी बनी थी। स्टॉक में आई गिरावट के बाद टीसीएस का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ के स्तर से नीचे आ गया है। कंपनी रिलायंस के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। फिलहाल टीसीएस का मार्केट कैप 4.61 लाख करोड़ है। करीब एक साल पहले टीसीएस का मार्केट कैप 5.25 लाख करोड़ के स्तर तक पहुंच गया था।

Home / Business / Industry / जानिए क्यों है रिलायंस इंडस्ट्री देश की सबसे बड़ी कंपनी 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो