7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभी खरीद लें अपनी पसंद की गाड़ी, अगले महीने होने जा रही हैं 30 हजार रुपए तक महंगी

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी अगले महीने से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 2 फीसदी तक का इजाफा कर सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 30 Jul 2018, 7:26 PM IST

Cars

अभी खरीद लें अपनी पसंद की गाड़ी, अगले महीने होने जा रही हैं 30 हजार रुपए तक महंगी

नर्इ दिल्ली। अगर कोर्इ नर्इ गाड़ी खरीदने के मूड़ में हैं आैर वो सस्ती होने का इंतजार कर रहे हैं तो आप अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कर रहे हैं। क्योंकि अगले महीने से गाड़ियों की कीमत 30 हजार या उससे अधिक बढ़ सकती है। इस बात के संकेत कर्इ कंपनियां दे चुकी है। हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा इस बात के संकेत दिए हैं। वहीं इससे पहले टाटा माेटर्स भी गाड़ियों के दाम बढ़ाने के बारे में कह चुकी है। इन दो बड़ी आॅटोमोबाइल कंपनियों के दाम बढ़ाने के बाद दूसरी कंपनियां भी अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा सकती हैं।

इसलिए कंपनी बढ़ा रही है कीमत
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के अनुसार कमोडटी की कीमतों में लगातार बढ़ने की वजह से उन्हें ये फैसला लेना पड़ा है। वहीं दूसरी आेर डाॅलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमतों की वजह से भी कंपनी को अपने दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। कंपनी के अनुसार वो गाड़ियों के कुछ मॉडलों के दाम 2 फीसदी तक बढ़ाने जा रही है। आपको बता दें कि कंपनी एक्सयूवी 500, स्कॉर्पियो, टीयूवी 300 और केयूवी 100 मॉडलों की बिक्री करती है।

टाटा मोटर्स भी कर चुकी है एेलान
इससे टाटा मोटर्स भी अपनी गाड़ियों के माॅडलों की कीमतों में वृद्घि करने का फैसला कर चुकी है। टाटा माटर्स अपने वाहन के दामों में दामों में 2.2 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर सकती है। आपको बता दें कि पिछले साल के मुकाबले इस बार टाटा के वाहनों में अधिक बिक्री हुर्इ थी। जिसकी वजह से भी वाहनों के दामों में इजाफा करने का मन बनाया है। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो जून 2018 में उसके वाहनों की कुल बिक्री में 26 फीसदी का इजाफा हुआ था। कंपनी की मानें तो जून महीने में 45,155 वाहनों की बिक्री हुई थी। वहीं पिछले साल जून में 35,759 वाहनों की बिक्री हुई थी।

बाकी कंपनियां भी बढ़ा सकती हैं की कीमतें
टाटा आैर महिंद्रा के एेलान के बाद अब आॅटोमबाइल सेक्टर की बाकी कंपनियां भी कीमतों में इजाफा कर सकती हैं। जिसमें मारुति, टोयोटा आैर बाकी कंपनियां भी शामिल हैं। आपको बता दें कि वाले दिनों में त्यौहारी सीन की भी शुरूआत हो जाएगी। जिसके बाद आॅटोमोबाइल सेक्टर तमाम आॅफर शुरू हो जाएंगे। उससे पहले कंपनियां ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के मूड में हैं।