scriptमंदी से फिर सबसे रईस भारतीय बने मुकेश अंबानी | Mukesh Ambani Back on Top as Richest Indian | Patrika News
उद्योग जगत

मंदी से फिर सबसे रईस भारतीय बने मुकेश अंबानी

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने दुनिया में सबसे धनी भारतीय का अपना रूतबा फिर से हासिल कर लिया है

Apr 27, 2015 / 11:05 pm

भूप सिंह

Mukesh Ambani

Mukesh Ambani

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने दुनिया में सबसे धनी भारतीय का अपना रूतबा फिर से हासिल कर लिया है। सन फार्मा के शेयरों में आई गिरावट के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के मालिक मुकेश अंबानी फिर से सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। सन फार्मा के शेयरों में सोमवार को दो फीसदी से अधिक की गिरावट आई, जिसके कारण कंपनी के मालिक दिलीप सांघवी का नेटवर्थ मुकेश अंबानी के 19.6 अरब डॉलर से घटकर 19.3 अरब डॉलर रह गया।

इससे पिछले करीब सात सप्ताह से दूसरे नंबर पर चल रहे अंबानी फिर से सबसे अमीर भारतीय हो गए हैं। सांघवी की कंपनी के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट से उनका नेटवर्थ 45 करोड़ डॉलर घट गया जो विश्व के अरबपतियों की फोर्ब्स सूची में शामिल धनाढ्यों में तीसरी बड़ी गिरावट थी। फोर्ब्स के रियल टाइम अपडेट के अनुसार सांघवी 19.3 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि अंबानी 19.6 अरब डॉलर के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं।

Home / Business / Industry / मंदी से फिर सबसे रईस भारतीय बने मुकेश अंबानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो