scriptमुकेश अंबानी को चुना गया अमरीका के NAE का सदस्य | Mukesh Dhirubhai Ambani elected as the member of NAE | Patrika News
उद्योग जगत

मुकेश अंबानी को चुना गया अमरीका के NAE का सदस्य

ऑयल रिफाइनरी इंजीनियरिंग और बिजनेस लीडरशिप, पैट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स और इससे संबंधित इंडस्ट्रीज के लिए चुना गया

Feb 09, 2016 / 06:58 pm

पुनीत पाराशर

Mukesh Ambani

Mukesh Ambani

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश धीरुभाई अंबानी को अमरीका के प्रतिष्ठित नेशनल अकादमी ऑफ इंजीनियरिंग यानि NAE का सदस्य चुना गया है। उन्हें ऑयल रिफाइनरी इंजीनियरिंग एंड बिजनेस लीडरशिप, पैट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स और इससे संबंधित इंडस्ट्रीज के लिए चुना गया है।

बता दें कि एनएई में सिर्फ उन्हीं लोगों का चयन किया जाता है जिन्होंने इंजीनियरिंग रिसर्च, इंजीनियरिंग साहित्य, तकनीक और इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया होता है।

22 विदेशी सदस्य
नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग ने इस बार 80 नए सदस्यों का चयन किया है जिसमें 22 विदेशी सदस्य हैं। नए चुने गए सदस्यों का 9 अक्टूबर 2016 को वाशिंगटन में इंडस्ट्री परिचय कराया जाएगा। इन सदस्यों की घोषणा एनएई के प्रेसिडेंट सीडी मोटे द्वारा मंगलवार को की गई। इस चयन के बाद एनएई में विदेशी सदस्यों की संख्या 232 हो गई है।

क्या है एनएई?
बता दें कि नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग की स्थापना 1964 में हुई थी। NAE ने तब 232 सदस्यों का चयन किया था। जिसमें में सिर्फ 10 भारतीय सदस्य थे। हालांकि उनमें कुछ सदस्य भारतीय मूल के थे।

किस-किस का हो चुका चुनाव?

1. रतन टाटा (2013)
2. डॉ. प्रदीप, टीसीएस (2012)
3. डॉ. पी. रामाराव, एआरसीआई (2012)
4. नारायनमूर्ति (2010)
5. डॉ. पीसी कपूर, आईआईटी दिल्ली (2009)

Home / Business / Industry / मुकेश अंबानी को चुना गया अमरीका के NAE का सदस्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो