scriptगूगल पर सर्च किया ये सामान तो जेल में बंद कर देगी पुलिस | never search these things on google | Patrika News
कारोबार

गूगल पर सर्च किया ये सामान तो जेल में बंद कर देगी पुलिस

आजकल के समय में किसी को कुछ भी जानकारी चाहिए होती है तो वो सीधा गूगल पर सर्च करने जाता है।

नई दिल्लीSep 18, 2018 / 03:05 pm

manish ranjan

google

गूगल पर सर्च किया ये सामान तो जेल में बंद कर देगी पुलिस

नई दिल्ली। आजकल के समय में किसी को कुछ भी जानकारी चाहिए होती है तो वो सीधा गूगल पर सर्च करने जाता है। लोग गूगल को सबसे अधिक सर्च करने के लिए इस्तेमाल करते है। क्योंकि लोगों को भरोसा है कि जो कहीं नहीं मिलेगा वो गूगल पर जरूर मिलेगा। हमे कुछ भी सर्च करना होता है हम सीधा गूगल खोल कर सर्च करने लग जाते है। बिना सोचे समझे की हमे ये चीजे गूगल पर सर्च करनी भी चाहिए या नहीं। लेकिन शायद आपको ये बात नहीं पता होगी की कुछ चीजे ऐसी होती है जिनके बारे में भूलकर पर भी कभी गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें अगर आपने गलती से भी गूगल पर सर्च किया तो पुलिस आपको पकड़ कर ले जाएगी।

गूगल पर भूलकर भी न करें ये सर्च
अगर लोग इस तरह की चीजों को अपने स्मार्टफोन पर सर्च करते है तो पुलिस इसके लिए लोगों जेल भी भेज सकती है। पुलिस और साइबर क्राइम की टीम की नजर उन यूटूब चैनल्स पर होती है जो कि बम बनाने के प्रोसेस को सिखाती है। अक्सर हम मजाक या टाइम पास करने के लिए ये सब सर्च कर लेते है। अगर कभी भी कोई यूजर्स ऐसी वैबसाइट और चैनल को सर्च करता है तो वो तुरंत पुलिस की नजर में आ जाता है।

गूगल के भरोसे ना करें ये काम
अगर आप बीमारी और मेडिसिन के बारे में गूगल पर सर्च करते हैं तो इससे भी बचना चाहिए। क्योंकि सर्च का डाटा थर्ड पार्टी को ट्रांसफर कर दिया जाता है। जिसके बाद आपको लगातार उस बीमारी और उसके ट्रीटमेंट से संबंधित विज्ञापन दिखाए जाते हैं। वैसे तो आप गूगल पर दवाओं की जानकारी के बारे में सर्च कर सकते है लेकिन गूगल के भरोसे आप कभी किसी दवा ना खरीदें। क्योंकि आपकी बीमारी और बढ़ सकती है।

गूगल पर कभी सर्च ना करें पहचान या लोकेशन
गूगल पर सर्च करते वक्त भूलकर भी कभी अपनी पहचान या लोकेशन जानने के लिए सर्च न करें। क्योंकि, गूगल के पास आपकी सर्च हिस्ट्री का पूरा डेटाबेस होता है और बार-बार सर्च करने से इसके लीक होने का खतरा है। हैकर्स इसी इंतजार में रहते हैं कि कौन सी चीज उन्हें आसानी से हैक करने को मिल जाए।

चाइल्ड पॉर्न के बारे में सर्च करना है गैरकानूनी
यूजर्स चाइल्ड पॉर्न की चीजें इंटरनेट पर सर्च करते है तो ये बात तो साफ है की वो ये चीजें सोच-समझ कर रहे है। गूगल पर कभी भी ऐसी कोई चीज नहीं सर्च करनी चाहिेए। अगर कभी भी कोई गूगल पर ये सब चीजें सर्च करता है तो उसे यह सब बहुत भारी पड़ सकता है। क्योंकि भारत में चाइल्ड पॉर्न गैरकानूनी है और अगर कोई भी ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होती है।

Home / Business / गूगल पर सर्च किया ये सामान तो जेल में बंद कर देगी पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो