scriptविश्व की सबसे बड़ी होटल कंपनी Marriott को पछाड़ने की OYO कर रहा तैयारी | OYO preparing to leave behind world's largest hotel company Marriott | Patrika News
कारोबार

विश्व की सबसे बड़ी होटल कंपनी Marriott को पछाड़ने की OYO कर रहा तैयारी

होटल ब्रांड OYO अगले चार से पांच सालों में दुनिया के सबसे बड़े होटल ब्रांड के रूप में उभरने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कंपनी अगले कुछ सालों में एक लाख से अधिक रूम जोड़ सकती है।

नई दिल्लीNov 28, 2018 / 03:44 pm

manish ranjan

OYO Rooms

विश्व की सबसे बड़ी होटल कंपनी Marriott को पछाड़ने की OYO कर रहा तैयारी

नई दिल्ली। कमरे की संख्या में भारत का सबसे बड़ा होटल ब्रांड oyo अगले चार से पांच सालों में दुनिया के सबसे बड़े होटल ब्रांड के रूप में उभरने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कंपनी अगले कुछ सालों में एक लाख से अधिक रूम जोड़ सकती है। वर्तमान में Marriott 14 लाख कमरों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा होटल ब्रांड है।

विश्व का सबसे बड़ा होटल ब्रांड बनने की इच्छा

OYO होटल के संस्थापक और समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश अग्रवाल का कहना है कि, ‘हम सिर्फ भारत और चीन के ही नहीं, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा ब्रांड बनने की इच्छा रखते हैं और इसके लिए हम मैरियट को भी पीछे छोड़ देंगे।’

एक महीने में जोड़ेंगे 50,000 से अधिक नई चाबियां

अग्रवाल ने कहा कि, हम एक महीने में 50,000 से अधिक नई चाबियां जोड़ रहे हैं, यह एक बहुत सार्थक पैमाना है जो हमें दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती होटल श्रृंखलाओं के लीग में डाल देता है। फिलहाल OYO ब्रिटेन, इंडोनेशिया, मलेशिया और नेपाल में मौजूद है।

पूर्व इंडिगो अध्यक्ष बने OYO के कार्यकारी अधिकारी

मौजूदा समय में चीन में 3.5 करोड़ होटल कमरे हैं, जिसे अग्रवाल आगे बढ़ने के लिए एक अच्छे अवसर के रूप में देखते हैं। बता दें OYO ने हाल ही में पूर्व इंडिगो अध्यक्ष आदित्य घोष को भारत और दक्षिण एशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में शामिल किया था।

Home / Business / विश्व की सबसे बड़ी होटल कंपनी Marriott को पछाड़ने की OYO कर रहा तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो