आईपीएल

CSK में Ravindra Jadeja का हाल भी Suresh Raina जैसा होगा, दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

IPL 2022 मे चेन्नई के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के साथ बहुत कुछ हुआ है। गेंंदबाजी, बल्लेबाजी में वो फ्लॉप रहे। कप्तानी उन्हें छोड़नी पड़ी। इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। जानिए अब दिग्गज ने क्या खास प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्लीMay 13, 2022 / 11:18 am

Joshi Pankaj

दिग्गज की बड़ी प्रतिक्रिया

IPL 2022 जब शुरू हुआ था तब रवींद्रे जडेजा खुश थे क्योंकि उन्हें चेन्नई का कप्तान बनाया गया था। कप्तानी का बोझ वो सह नहीं पाए और बीच में इसे छोड़ना पड़ा। यहां तक की गेंदबाजी और बल्लेबाजी में भी फ्लॉप हो गए। रही कसर इंजरी ने पूरी कर दी। कुछ दिन पहले ही खबर आई की वो IPL 2022 से पूरी तरह बाहर हो गए है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अब जडेजा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

IPL 2022 रवींद्रे जडेजा के लिए कुछ खास नहीं रहा

दरअसल कई लोगों का कहना है कि फ्रेंचाइजी और जडेजा के बीच तालमेल ठीक नहीं रहा है। इस बीच कई अफवाहें सामने आई है। इस वजह से भी जडेजा चर्चा में चल रहे हैं। जब जडेजा ने कप्तानी छोड़ी तब कहा गया था कि वो अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर ध्यान देना चाहते हैं। धोनी को एक बार फिर कप्तानी सौंपी गई। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई की टीम कुछ खास नहीं कर पाई। आलम ये है कि प्लेऑफ से टीम बाहर हो गई है। धोनी के कप्तान बनने के बाद टीम ने लय प्राप्त की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अब फ्रेंचाइजी और जडेजा के बीच क्या चल रहा है इसका खुलासा पूरी तरह नहीं हो पाया है। देखना होगा कि अगले साल चेन्नई के साथ जडेजा नजर आएंगे या नहीं।
ये भी पढ़ें- IPL 2022 से 7.25 करोड़ का दिग्गज खतरनाक चोट के कारण हुआ बाहर,शाहरुख खान की टीम KKR को बड़ा झटका


आकाश चोपड़ा की बड़ी प्रतिक्रिया

अपने यूट्यूब चैनल पर पर आकाश चोपड़ा ने जडेजा को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, “परदे के पीछे फ्रेंचाइजी और जडेजा के बीच काफी कुछ चल रहा है। मुझे लगता है कि शायद वह अगले साल भी चेन्नई के साथ नहीं होंगे। चेन्नई कैंप में ऐसा होता है कि आप ठीक से नहीं जानते कि खिलाड़ी के चोटिल होने या ड्रॉप होने पर क्या हुआ है। आपने देखा होगा कि ऐसा ही कुछ 2021 में सुरेश रैना के साथ भी हुआ था। कुछ मैचों के बाद उन्होंने अचानक उन्हें बाहर कर दिया। मुझे लगता है कि जडेजा का हाल भी रैना जैसा ही होगा।
ये भी पढ़ें- IPL 2022 में लगा ग्लैमर का जबरदस्त तड़का, इस ‘पंजाबी’ एंकर ने फैंस को किया मदहोश

Home / IPL / CSK में Ravindra Jadeja का हाल भी Suresh Raina जैसा होगा, दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.