4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2022 में लगा ग्लैमर का जबरदस्त तड़का, इस ‘पंजाबी’ एंकर ने फैंस को किया मदहोश

IPL 2022 में इस बार एंकर्स ने भी फैंस का दिल जीता है। एक खास एंकर है जिसके सिर्फ कुछ ही साल में बहुत फॉलोवर बढ़ गए। इस खूबसूरत एंकर ने इस बार भी अपना जलवा बिखेरा है। जानिए कौन है वो?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 12 May 2022, 3:16 PM IST

IPL 2022 में लगा ग्लैमर का जबरदस्त तड़का, इस 'पंजाबी' एंकर ने फैंस को किया मदहोश

इस एंकर ने जीता फैंस का दिल

IPL 2022 में ग्लैमर का तड़का देखने को मिल रहा है। मैदान के बाहर खूबसूरत एंकर नशप्रीत सिंह (Nashpreet Singh) अपना जलवा बिखेर रही हैं। दरअसल पिछले साल के IPL में नशप्रीत सिंह अपनी दिलकश अदाओं के कारण चर्चा में आईं थी। क्रिकेट फैंस ने नशप्रीत सिंह को काफी पसंद आया। इस बार भी सोशल मीडिया पर उनकी बहुत चर्चा हो रही है।


कौन हैं नशप्रीत सिंह?


आपको बता दें कि नशप्रीत सिंह भारतीय मूल की हैं लेकिन उनकी पैदाइश भारत में नहीं हुई। उनका जन्म साल 1998 में फिजी में हुआ था। हालांकि इसके बाद उनका पालन-पोषण और पढ़ाई मेलबर्न में हुई। वो ऑस्ट्रेलिया की नागरिक हैं। सबसे बड़ी बात है कि पंजाब से भी उनका गहरा रिश्ता हैं। नाम सुनकर भी आप समझ गए होंगे कि नशप्रीत का मूल कहां होगा। नशप्रीत ने मेलबर्न यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इंग्लिश, हिंदी और पंजाबी बोलना वो बहुत अच्छे से जानती हैं।

ये भी पढ़ें- धोनी का हाल एक दिन रावण जैसा होगा, कोई भीख भी नहीं देगा, दिग्गज ने दिया था विवादित बयान


नशप्रीत को घूमना बहुत पसंद हैं

नशप्रीत ने अपने करियर की शुरूआत साल 2014 में की थी। एक मॉडल के रूप में वो पहली बार फैंस के सामने नहीं आईं। उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। कुछ फिल्मों में भी नशप्रीत काम कर चुकी हैं। अगर आप नशप्रीत के इंस्टाग्राम एकाउंट पर जाएंगे तो उनकी तस्वीर देखकर आप भी होश खो बैठेंगे। पिछली बार वो जब चर्चा में आईं थी तब से उनके फॉलोवर्स भी काफी बढ़ गए हैं। IPL 2022 में वो एंकरिंग कर रही हैं लेकिन उनकी फेवरेट टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर हैं। नशप्रीत को ट्रेवलिंग का बहुत शौक हैं और आप उनकी तस्वीरें देखकर भी इसका अंदाजा लगा लेंगे।


ये भी पढ़ें- Rishabh Pant के ऊपर किस्मत मेहरबान, Sanju Samson ने भाग्य को कोसा, शेष कहानी उन्हीं की जुबानी सुनिए