4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rishabh Pant के ऊपर किस्मत मेहरबान, Sanju Samson ने भाग्य को कोसा, शेष कहानी उन्हीं की जुबानी सुनिए

IPL 2022 में दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकेट से करारी हार दी। दिल्ली को इस जीत की सख्त जरूरत थी। जानिए मैच के बाद दोनों टीमों के कप्तान संजू सैमसन और ऋषभ पंत ने क्या कहा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 12 May 2022, 10:29 AM IST

ipl 2022 rishabh pant and sanju samson reaction after match

दिल्ली की शानदार जीत

बीती रात IPL 2022 में दिल्ली और राजस्थान के बीच मुकाबला खेला गया। दिल्ली ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया। दिल्ली के लिए ये जीत प्लेऑफ की वजह से काफी जरूरी थी। अब भी प्लेऑफ में उनके पहुंचने की उम्मीदें जीवित है। राजस्थान को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा। खैर मैच के बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत और राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने अपनी प्रतिक्रिया दी।


ऋषभ पंत ने क्या कहा?

मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि, "पहले गेंदबाजी करने का मौका मिला इसलिए मैं खुश था। मुझे पता था कि इस पिच पर 160 का स्कोर बन सकता है। हमें लक्ष्य भी ऐसा ही मिला। हमने कामयाबी भी हासिल की। जब आप 100 प्रतिशत देते हैं तो किस्मत आपके साथ होती है। हालांकि अभी भी टीम के प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है। इस तरह की पिच पर अगर गेंद हल्‍की टर्न हुई तो मैच किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता है। हमें फील्‍डिंग में सुधार की जरूरत है।"

ये भी पढ़ें- "Ravindra Jadeja को कप्तानी देकर उनके साथ ज्यादती कर दी गई, इसमें उनकी कोई गलती नहीं है"


हार के बाद संजू सैमसन का बयान

वहीं हार के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा, "हमें भाग्य का कुछ साथ नहीं मिला। हमने कुछ कम रन भी बनाए। कुछ कैच छूटे और एक बल्‍लेबाज बोल्‍ड नहीं हुआ जबकि गेंद स्‍टंप्‍स पर लगी लेकिन गिल्‍ली नहीं बिखरी। मैच हारने की वजह थोड़ा कम रन बनाना थी। हम कुछ रन और कुछ विकेट पीछे रहे थे।"

राजस्थान के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। दिल्ली भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। रॉयल्स ने 12 मैचों में सात में जीत हासिल की है। अगले दो मुकाबले जीतकर वो प्लेऑफ में जा सकती है। अंकतालिका में राजस्थान अभी तीसरे नंबर पर है। वहीं दिल्ली इस समय पांचवें स्थान पर मौजूद है।

ये भी पढ़ें- धोनी का हाल एक दिन रावण जैसा होगा, कोई भीख भी नहीं देगा, दिग्गज ने दिया था विवादित बयान