4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी का हाल एक दिन रावण जैसा होगा, कोई भीख भी नहीं देगा, दिग्गज ने दिया था विवादित बयान

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कुछ साल पहले दिग्गज काफी गलत बयान दिया था। सोशल मीडिया में इसके बाद फैंस ने काफी बवाल मचाया था। जानिए किस बात पर ये गंभीर मुद्दा देखने को मिला था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 11 May 2022, 3:39 PM IST

yuvraj singh father yograj singh controversial statement ms dhoni

दिग्गज ने दिया था गलत बयान

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को सफलता की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। धोनी ने एक छोटी सी जगह से आकर क्रिकेट जगत में बहुत सफलता हासिल की। धोनी ने अपने खेल से हर किसी को अपना मुरीद बनाया। धोनी के कुछ आलोचक भी रहे। इसमें सबसे बड़ा नाम युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह है। कुछ साल पहले योगराज सिंह ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में काफी अपशब्द धोनी के लिए कहे थे।


धोनी ने की शानदार कप्तानी

धोनी कप्तानी में हमेशा माहिर रहे। भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने वर्ल्ड कप दिलाए। क्रिकेट में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। धोनी ने अपनी कप्तानी में साल 2007 में टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप जीताई। इसके बाद 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और फिर साल 2013 में भारत को ICC चैंपियन ट्रॉफी जीताई। युवराज सिंह को टीम इंडिया में जगह ना मिलने का असली कारण धोनी रहे थे। ये बात हमने नहीं कही बल्कि युवराज सिंह के पिता ने कही थी।

ये भी पढ़ें- 2011 विश्वकप खेलने वाले वो तीन भारतीय खिलाड़ी, जो अबतक नहीं हुए रिटायर


योगराज सिंह ने दिया था गलत बयान

योगराज सिंह ने कुछ ऐसे बयान दिए जिससे काफी बवाल मच गया था। योगराज सिंह ने धोनी को काफी गालियां दी थी। उन्होंने कहा था, धोनी दो टके का आदमी है। जो कल तक नीचे सोता था, आज उसे भगवान ने इतना कुछ दे दिया कि शुक्रिया करने की बजाए घमंड करता है। जिसे ये नहीं पता कि शाम को रोटी मिलेगी उसे भगवान ने पूरा भंडार दे दिया। धोनी का हाल एक दिन रावण जैसा होगा। धोनी का घमंड कभी नहीं टूटेगा। धोनी एक दिन दाने-दाने के लिए मोहताज हो जाएगा। कोई भी भीख में धोनी को रोटी नहीं देगा। मैने धोनी जैसा घटिया इंसान अपने जीवन मे कभी नहीं देखा।


दरअसल योगराज सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। योगराज सिंह ने ये भी कहा था कि भारत का कप्तान युवराज को बनना चाहिए था लेकिन बनाया धोनी को गया। आपको बता दें कि योगराज सिंह के इस बयान के बाद फैंस ने काफी बवाल मचाया था। सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग भी उठी थी। इसके बाद युवराज सिंग ने सोशल मीडिया के जरिए सभी से मांफी मागी थी।

ये भी पढ़ें- इस वजह से गुस्से में कोच ने पकड़ा सहवाग का कॉलर, फिर गांगुली ने लिया ये एक्शन