
अर्शदीप सिंह (फोटो- BCCI)
Ind vs NZ 1st ODI Highlights and Update: बुधवार को ऑकलैंड में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को बारिश से बाधित मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। इस मैदान पर 345 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाने वाली न्यूजीलैंड की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 185 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया के लिए गुरनूर बराड़, अंशुल कंबोज और अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। अर्शदीप ने 4 विकेट निकाले, लेकिन उन्हें एक चीज का मलाल रह गया।
शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड के 9 विकेट 146 रन पर गिर गए थे। इसके बाद आखिरी विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी करते हुए ब्लेयर टिकनर और जैकब डफी ने टीम का स्कोर 185 तक पहुंचा दिया। टिकनर ने 23 गेंदों में 34 रन की अपनी पारी में चार छक्के मारे, जिसमें अर्शदीप के खिलाफ 38वें ओवर में लगाए गए तीन छक्के भी शामिल थे। भारत की तरफ से अर्शदीप ने 4 विकेट लिए, जबकि गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट लिए। अंशुल कंबोज को 2 विकेट मिले।
न्यूजीलैंड की पारी के बाद अर्शदीप ने कहा, "मैं कहूंगा कि हम थोड़े लालची हो रहे थे। हमें बस पूरी पारी में जो कर रहे थे, उसे जारी रखना था और विकेट मिल जाता। यहां का मौसम अच्छा है और यहां से गेंदबाजी करना अच्छा लगता है। सबकॉन्टिनेंट से आने के बाद, जब आपको विकेट में जान मिलती है, तो वहां गेंदबाजी करने में मजा आता है।"
अर्शदीप ने कहा, "मुझे लगा कि विकेट में कुछ है, इसलिए हम बस सीम पर जोर से हिट करने की कोशिश कर रहे थे। कीवी बल्लेबाज उस लेंथ पर कुछ शॉट आजमा रहे थे, इसलिए हमें विकेट मिले। मेरा पसंदीदा पांचवां विकेट होता, जो मुझे नहीं मिला।"
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला हैमिल्टन में खेला जाएगा। इसी मैदान पर दोनों टीमों ने टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला था, जहां मेजबान टीम को एकतरफा जीत मिली है। दूसरी ओर पहले मैच में हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी दूसरे वनडे में वापसी की बात कही है।
Updated on:
4 Nov 2026, 6:34 PM IST
Published on:
4 Nov 2026, 6:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.