4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND: विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड, रन चेज के मामले में निकले सबसे आगे

Virat Kohli Breaks Sachin Tendulkar Record: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 74 रनों की शानदार पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली अब सचिन से आगे निकल गए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 4 Nov 2026, 4:12 PM IST

Virat Kohli

विराट कोहली (फोटो- BCCI)

Virat Kohli Record in IND vs NZ 1st ODI: बुधवार को ऑकलैंड में भारतीय टीम ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 185 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद बारिश की वजह से मैच 32 ओवर का कर दिया गया था और भारतीय टीम को DLS मैथड के हिसाब से रिवाइज टारगेट 143 रन का दिया गया। इस दौरान विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला।

विराट ने 145 की स्ट्राइट रेट से की बैटिंग

अब रन चेज के मामले में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के 8,720 रनों से आगे निकल चुके हैं। कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8,741 रन बना लिए हैं और इस दौरान उनका औसत 66 और स्ट्राइक रेट 95 से भी अधिक का रहा है, जबकि सचिन तेंदुलकर का रन चेज के दौरान औसत 42.33 का और स्ट्राइक रेट लगभग 90 के आसपास रहा। इस मुकाबले में विराट कोहली ने 51 गेंदों का सामना किया और 145 की स्ट्राइक रेट से 74 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था।

इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अर्शदीप सिंह ने विल यंग और हेनरी निकल्स को दहाई के आंकड़े से पहले ही पवेलियन भेज दिया। दोनों ने 9-9 रन की पारी खेली। इसके बाद टिम सीफर्ट 38 रन बनाकर गुरनूर बराड़ का शिकार हुए, तो डेरिल मिचेल 28 रन बनाकर रन आउट हो गए। टॉम लैथम 3 रन बनाकर गुरनूर बराड़ की गेंद पर उन्हें ही कैच दे बैठे और अर्शदीप सिंह ने ग्लेन फिलिप्स को 30 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद कप्तान मिचेल सेंटनर को अंशुल कंबोज ने बोल्ड कर दिया और फिर उन्होंने ही नाथन स्मिथ को विराट कोहली के हाथों कैच करा दिया। अर्शदीप सिंह ने काइल जैमीसन को एक रन के स्कोर पर आउट किया, तो गुरनूर बराड़ ने ब्लेयर टिकनर को 34 के स्कोर पर आउट कर न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया।

अर्शदीप सिंह ने चटकाए 4 विकेट

अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 70 रन जरूर दिए, लेकिन चार विकेट चटकाए। इस दौरान अंशुल कंबोज ने 10 ओवर में सिर्फ 22 रन खर्च किए और दो विकेट हासिल किए। गुरनूर बराड़ ने 9.2 ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अक्षर पटेल ने 12 रन दिए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली, जबकि आकिब नबी ने भी 6 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 33 रन खर्च किए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

इसके बाद बारिश की वजह से मैच को 32 ओवर का कर दिया गया और टीम इंडिया को 143 रन का लक्ष्य दिया गया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा पहली बार बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता नहीं खोल सके। हालांकि, इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने शतकीय साझेदारी की और टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।

विराट कोहली ने तेज बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। शुभमन गिल 37 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली ने जैसे ही 55 रन बनाए, उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह वनडे क्रिकेट इतिहास में रन चेज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर 15 और अक्षर पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन बचा हुआ काम केएल राहुल और नमन धीर ने कर दिया और भारतीय टीम को 22.4 ओवर में ही जीत दिला दी।