4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND 1st ODI: अंशुल कंबोज का बेहतरीन स्पेल, 2016 के बाद बने सबसे किफायती भारतीय गेंदबाज

NZ vs IND: भारत vs न्यूजीलैंड पहले वनडे में अंशुल कंबोज ने 10 ओवर में 22 रन देकर शानदार रिकॉर्ड बनाया। जानिए अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़ की गेंदबाजी का प्रदर्शन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 4 Nov 2026, 1:27 PM IST

anshul kamboj latest

भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज। (Photo- X/@BCCI)

New Zealand vs India 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि न्यूजीलैंड के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

अर्शदीप सिंह ने मैच में चटकाए सर्वाधिक 4 विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। वह थोड़े महंगे जरूर साबित हुए, लेकिन उन्होंने चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड को दबाव में ला दिया। अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 7 की इकॉनमी से 70 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने ओपनर विल यंग (9 रन), हेनरी निकोल्स (9 रन), ग्लेन फिलिप्स (30 रन) और काइल जैमीसन (1 रन) को आउट किया।

गुरनूर बराड़ ने मैच में लिए 3 विकेट

भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 9.2 ओवर में 4.70 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए कुल 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने टिम सीफर्ट (38 रन), टॉम लैथम (3 रन) और ब्लेयर टिकनर (34 रन) को पवेलियन भेजा।

आकिब नबी और अक्षर पटेल को नहीं मिला कोई विकेट

भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी और स्पिनर अक्षर पटेल को इस मुकाबले में कोई विकेट नहीं मिला। हालांकि, दोनों गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी की और मेजबान टीम के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। आकिब नबी ने 6 ओवर में 5.50 की इकॉनमी से कुल 33 रन दिए। वहीं, अक्षर पटेल ने 5 ओवर में 2.40 की इकॉनमी से महज 12 रन खर्च किए।

अंशुल कंबोज: 2016 के बाद 10 ओवर के स्पेल में सबसे कम रन

भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज भले ही इस मुकाबले में सिर्फ 2 विकेट हासिल कर सके, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उनकी कसी हुई गेंदबाजी के कारण न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर रन बनाने का दबाव बना रहा। इस दबाव में उन्होंने जोखिम उठाए और अपने विकेट गंवाए।

अंशुल कंबोज की शानदार गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में महज 22 रन दिए। उनकी इकॉनमी 2.20 रही। इस दौरान उन्होंने दो मेडन ओवर भी फेंके।

यह मेंस क्रिकेट में 10 ओवर का पूरा स्पेल डालते हुए किसी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा दिए गए संयुक्त रूप से सबसे कम रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड जवागल श्रीनाथ के नाम था, जिन्होंने 2003 में ऑकलैंड में ही अपने 10 ओवर के स्पेल में 13 रन खर्च किए थे।

इसके अलावा, 22 रन मेंस वनडे क्रिकेट में साल 2016 के बाद से किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा अपने पूरे 10 ओवर के स्पेल में दिए गए सबसे कम रन हैं।