टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने अपना पहला विकेट पांचवें ओवर में 22 के स्कोर पर खोया, जब अर्शदीप सिंह ने विल यंग को 9 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। अर्शदीप ने नौवें ओवर में 40 के स्कोर पर हेनरी निकोल्स (9) को आउट किया, जिससे मेजबान टीम अपनी पारी की शुरुआत में ही मुश्किल में पड़ गई। इसके बाद टिम सीफर्ट और डेरिल मिचेल ने पार्टनरशिप करके पारी को संभाला और न्यूज़ीलैंड को 70 रन के पार पहुंचाया। सीफर्ट ने 43 गेंदों पर 38 रन की कीमती पारी खेली, उन्हें गुरनूर बराड़ ने आउट किया। बराड़ ने जल्द ही एक शानदार कैच-एंड-बोल्ड कोशिश करते हुए टॉम लैथम को तीन रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।