4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्शदीप सिंह ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास, जवागल श्रीनाथ के 23 साल पुराने महारिकॉर्ड की बराबरी की

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह ने ऑकलैंड में 4 विकेट हॉल अपने नाम कर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्‍होंने इस मामले में भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Nov 2026, 12:27 PM IST

Arshdeep Singh, IND vs NZ 1st ODI,

अर्शदीप सिंह को विकेट की बधाई देते साथी खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Arshdeep Singh ODI Record: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ऑकलैंड ईडन पार्क में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेजबान न्‍यूजीलैंड को भारतीय गेंदबाजों ने मात्र 185 के स्‍कोर पर समेट दिया है। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्‍यादा 4 विकेट चटकाए हैं। इस 4 विकेट हॉल के साथ ही अर्शदीप ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्‍होंने पूर्व भारतीय पेसर जवागल श्रीनाथ के 23 साल पुराने महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

ऑकलैंड में जवागल श्रीनाथ ने 2003 में किया था 4 विकेट हॉल

बता दें कि भारतीय तेज गेंदबाज का ऑकलैंड में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड जवागल श्रीनाथ के नाम दर्ज है, जब 2003 में श्रीनाथ ने 4 विकेट हॉल लिया था। अर्शदीप ने भी ऑकलैंड में 4 विकेट हॉल लेकर श्रीनाथ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। हालांकि श्रीनाथ न्‍यूजीलैंड की सरजमीं पर दो बार ये कारनामा कर चुके हैं। इस लिस्‍ट में मोहम्‍मद शमी भी हैं। शमी ने 2014 में भारत के लिए नेपियर चार विकेट हॉल लिया था।

न्यूजीलैंड में किसी भारतीय तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ वनडे प्रदर्शन

गेंदबाजी आंकड़ेगेंदबाजवेन्‍यूसाल
4/23जवागल श्रीनाथऑकलैंड2003
4/52जवागल श्रीनाथनेपियर1995
4/55मोहम्मद शमीनेपियर2014
4/70अर्शदीप सिंहऑकलैंड2026

अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड को दिए बड़े झटके

न्यूजीलैंड ने पहला झटका पांचवें ओवर में अर्शदीप सिंह ने विल यंग को 9 रन पर आउट करके दिया। अर्शदीप ने नौवें ओवर में फिर से हेनरी निकोल्स को 9 रन पर आउट किया, जिससे मेजबान टीम अपनी पारी की शुरुआत में ही मुश्किल में पड़ गई। इसके बाद अर्शदीप ने काइल जैमीसन को आउट करके दिन का अपना तीसरा विकेट लिया, जिससे भारत ने मैच पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। सिंह ने न्यूजीलैंड की बैटिंग लाइन-अप को परेशान करना जारी रखा, उन्होंने 51 गेंदों पर 30 रन पर इन-फॉर्म ग्लेन फिलिप्स को आउट करके दिन का अपना चौथा विकेट लिया। इस तरह न्‍यूजीलैंड की पारी महज 185 रनों पर समटने में अर्शदीप सिंह की भूमिका काफी अहम रही है।