4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND: टीम इंडिया ने ऑकलैंड वनडे जीतते ही किया बड़ा कारनामा, 12 सीरीज के बाद टूट गया न्यूजीलैंड का तिलिस्म

India vs New Zealand: भारतीय टीम ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड को उसके घर में वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शिकस्त दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 4 Nov 2026, 5:40 PM IST

IND vs NZ 1st ODI

भारत और न्यूजीलैंड (फोटो- BCCI)

India vs New Zealand 1st ODI Auckland: बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला गया। इस मैच को भारतीय टीम ने विराट कोहली के शानदार 74 रनों की पारी की बदौलत 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने बड़ा कारनामा कर दिया और 12 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड को उसके घर में पहले मुकाबले में हराया। इससे पहले आखिरी बार जब वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को अपने घर में हार मिली थी, तब भी सामने टीम इंडिया ही थी।

7 साल बाद टूटा कीवियों का तिलिस्म

साल 2019 में खेली गई वह आखिरी सीरीज थी, जिसमें न्यूजीलैंड को न सिर्फ पहले मैच में हार झेलनी पड़ी थी, बल्कि सीरीज भी गंवानी पड़ी थी। उसके बाद से न्यूजीलैंड 12 सीरीज में लगातार जीत दर्ज की और हर बार पहले मुकाबले में जीत का स्वाद चखा।

भारतीय टीम से पांच मैचों की सीरीज को 4-1 से गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने अपने घर पर बांग्लादेश और भारतीय टीम को 2 बार हराया। इसके बाद से उसने श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को भी मात दी।

अर्शदीप सिंह ने की शानदार गेंदबाज

इस मुकाबले में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कप्तान के फैसले को अर्शदीप सिंह ने सही साबित करते हुए विल यंग और हेनरी निकल्स को दहाई के आंकड़े से पहले ही पवेलियन भेज दिया। इसके बाद टिम सीफर्ट ने 38 रन बनाए, तो डेरिल मिचेल ने 28 रनों की पारी खेली, लेकिन टॉम लैथम सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए और कप्तान मिचेल सैंटनर चार रन बना सके। ग्लेन फिलिप्स ने 30 रन जरूर बनाए, लेकिन इसके बाद नाथन स्मिथ और काइल जैमीसन सिर्फ एक-एक रन का योगदान दे सके।

न्यूजीलैंड ने 146 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद ब्लेयर टिकनर और जैकब डफी के बीच आखिरी विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई, जिससे न्यूजीलैंड की टीम 185 रन तक पहुंचने में सफल रही। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए, तो गुरनूर बराड़ ने तीन और अंशुल कंबोज ने दो विकेट लिए।

23वें ओवर में ही जीत गया भारत

186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान बारिश शुरू हुई और मैच रोक दिया गया। इसके बाद टीम इंडिया को 32 ओवर में 143 रन का टारगेट दिया गया। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। शुभमन गिल ने 37 रन बनाए, तो श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली ने 51 गेंदों में 74 रन की पारी खेली और टीम इंडिया की जीत तय कर दी। टीम इंडिया ने 22.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 143 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली।