scriptIPL 2022 से बाहर हुए Ajinkya Rahane, खतरनाक इंजरी के कारण इंग्लैंड दौरे पर जाना भी हुआ मुश्किल | Patrika News
आईपीएल

IPL 2022 से बाहर हुए Ajinkya Rahane, खतरनाक इंजरी के कारण इंग्लैंड दौरे पर जाना भी हुआ मुश्किल

कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे इस सीजन IPL से बाहर हो गए है। जानिए किस इंजरी की वजह से उनकी छुट्टी हो गई?

नई दिल्लीMay 16, 2022 / 05:57 pm

Joshi Pankaj

ajinkya rahane ruled out from ipl 2022

रहाणे को लगा झटका

आईपीएल 2022 अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए है। हैदराबाद के साथ पिछले मुकाबले में रहाणे को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। फील्डिंग के दौरान भी वो मैदान पर मौजूद नहीं थे।

इंग्लैंड दौरे से भी बाहर हो सकते हैं रहाणे

कुछ दिन पहले तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। अब रहाणे भी बाहर हो गए है। BCCI के सूत्रों ने क्रिकबज से कहा है कि रहाणे बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिपोर्टिंग करेंगे। रहाणे इस चोट के चलते भारत के इंग्लैंड दौरे से भी बाहर हो सकते हैं। रहाणे के लिए आईपीएल का ये सीजन कुछ अच्छा नहीं रहा है। सात मुकाबलों में वो सिर्फ 133 रन ही बना पाए हैं।

ये भी पढ़ें- BCCI ने Women T20 Challenge के लिए टीमों का किया ऐलान, मिताली और झूलन को दिया बड़ा झटका

पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में किया अच्छा प्रदर्शन

आपको बता दें कि रहाणे टीम इंडिया की टेस्ट टीम से पहले ही अपना स्थान खो चुके हैं। उनकी और चेतेश्वर पुजारा की जगह हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर ने टीम में जगह बनाई थी। पुजारा के लिए टीम में एंट्री के दरवाजे खुल जाएंगे क्योंकि उन्होंने काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस लिहाज से देखा जाए तो पुजारा का सलेक्शन हो जाएगा। रहाणे के लिए अब चिंता का विषय है। इस हफ्ते शायद भारत के इंग्लैंड दौरे की टीम का ऐलान हो सकता है। भारतीय टीम 16 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।

ये भी पढ़ें- जब Australia में भारतीय क्रिकेटर की वजह से होटल में लगी आग, भरना पड़ा था फाइन

Home / IPL / IPL 2022 से बाहर हुए Ajinkya Rahane, खतरनाक इंजरी के कारण इंग्लैंड दौरे पर जाना भी हुआ मुश्किल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो