scriptIPL 2019 Final: मुंबई के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं CSK के ये 6 खिलाड़ी, कभी भी पलट सकते हैं गेम | IPL 2019 Final These 6 player of CSK Big challenge for Mumbai Indians | Patrika News
आईपीएल

IPL 2019 Final: मुंबई के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं CSK के ये 6 खिलाड़ी, कभी भी पलट सकते हैं गेम

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स 3-3 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी हैं
चेन्नई ने दिल्ली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है
मुंबई ने चेन्नई को हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया था

नई दिल्लीMay 12, 2019 / 04:19 pm

Kapil Tiwari

Chennai Super Kings

Chennai Super Kings

हैदराबाद। IPL सीजन 12 के फाइनल मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स से है। पांचवी बार ये दोनों टीमें फाइनल में एक-दूसरे के सामने होंगी। फाइनल में जगह पक्की करने वाली ये दोनों टीमें आईपीएल की दमदार टीमें हैं। मुंबई और चेन्नई ने 3-3 बार IPL के खिताब पर कब्जा किया है। ऐसे में आगे निकलने की होड़ दोनों टीमों की रहेगी। ऐसे में मुंबई इंडियंस को चेन्नई से और चेन्नई को मुंबई से बहुत सावधान रहना होगा, क्योंकि दोनों टीमों में ऐसे खिलाड़ी हैं जो कभी भी मैच का पासा पलट सकते हैं।

CSK के इन 6 खिलाड़ियों से मुंबई रहे सावधान तो अच्छा है

 

MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई चेन्नई सुपरकिंग्स की सबसे बड़ी ताकत तो उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और कप्तानी में धोनी का कोई मुकाबला नहीं। ऐसे में रोहित शर्मा के लिए सबसे बड़ी चुनौती तो धोनी ही होंगे। धोनी किसी भी वक्त मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं। धोनी ने इस सीजन में खेले गए 14 मुकाबले में 103.50 की औसत और 137.54 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं। धोनी ने इस दौरान 3 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं विकेट के पीछे भी उन्होंने 14 शिकार किए हैं।

Shane Watson

शेन वाटसन

शेन वॉटसन का बल्ला वैसे तो आईपीएल के इस सीजन में ज्यादा नहीं चला है, लेकिन बड़े मैच में शेन वॉटसन किसी भी गेंदबाज की बक्खियां उधेड़ सकते हैं, फिर चाहे उनके सामने विश्व का नंबर वन गेंदबाज बुमराह ही क्यों ना हो। रोहित शर्मा के लिए शेन वॉटसन भी बड़ी चुनौती बन सकते हैं। शेन वॉटसन काफी अनुभवी बल्लेबाज हैं। दिल्ली के खिलाफ क्वालीफायर 2 में भी उन्होंने 32 गेंदों में 50 रन की पारी खेलकर फॉर्म में आने के संकेत दे दिए थे। वाटसन ने इस सीजन में औसत स्तर का प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 318 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने दो अर्द्धशतक भी जड़े।

 

Faf Du plesis

फाफ डुप्लेसिस

मुंबई के लिए जो खिलाड़ी खतरा बन सकता है, उसमें तीसरा नाम है दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस का, डूप्लेसिस का ये सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन मुश्किल वक्त में उन्होंने अपने बल्ले से टीम का हमेशा साथ दिया। उन्होंने अभी तक खेले गए 11 मैचों में 37.00 की औसत और 120 की स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए हैं। इस दौरान फाफ ने तीन अर्धशतक भी जमाए हैं।

 

Suresh Raina

सुरेश रैना

IPL के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक सुरेश रैना मुंबई के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। रैना के लिए ये सीजन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी फॉर्म वापस पा ली और टीम को कुछ महत्वपूर्ण मैचों में जीत भी दिलाई। सुरेश रैना को हमेशा बड़े मैच का खिलाड़ी माना जाता है। रैना ने इस सीजन में खेले गए 16 मैचों में 25.00 की औसत से 375 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 महत्वपूर्ण अर्धशतक भी लगाए हैं।

 

Imran Tahir

इमरान ताहिर

अब बात गेंदबाजी डिपार्टमेंट की तो इमरान ताहिर का नाम सबसे पहले आता है। पर्पल कैप की होड़ में इमरान ताहिर फिलाहल दूसरे नंबर पर हैं। इस सीजन में इमरान ताहिर ने हर मैच में उस वक्त टीम को विकेट दिलाए हैं, जब-जब टीम मुश्किल में रही है। 40 साल के इमरान ताहिर ने इस सीजन में खेले गए 16 मुकाबलों में 6.65 की इकॉनमी और 17.00 के औसत के साथ 24 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान ताहिर ने दो बार 4 विकेट भी झटके हैं।

 

Harbhajan Singh

हरभजन सिंह

मुंबई से अलग होकर चेन्नई से जुड़े हरभजन ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। रिटायरमेंट के चर्चे के बीच उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी की बोलती बंद कर दी है। हरभजन ने इस सीजन में चेन्नई की तरफ से खेलते हुए 10 मैचों में 7.12 की इकॉनमी और 17.81 की औसत से 16 विकेट चटकाए हैं।

Home / IPL / IPL 2019 Final: मुंबई के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं CSK के ये 6 खिलाड़ी, कभी भी पलट सकते हैं गेम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो