scriptIPL 2019 Final: मुंबई के चैंपियन बनते ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, धोनी बने सबसे सफल विकेटकीपर | IPL 2019 Final These records were made as champions of Mumbai Indians | Patrika News
आईपीएल

IPL 2019 Final: मुंबई के चैंपियन बनते ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, धोनी बने सबसे सफल विकेटकीपर

धोनी आईपीएल के सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं
दिनेश कार्तिक को उन्होंने पीछे छोड़ा है
रोहित शर्मा ने भी चौथी बार खिताब जीत बनाया रिकॉर्ड

May 13, 2019 / 09:59 am

Kapil Tiwari

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings

Mumbai indians vs Chennai Super Kings

हैदराबाद। IPL के सीजन 12 का समापन हो गया है। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 1 रन से मात देकर चौथी बार चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। बेहद रोमांचक मैच में आखिरी बॉल तक ये तय नहीं हो पा रहा था कि आखिर कौन टीम खिताब को जीतेगी। लीग के आखिरी मैच के साथ ही कई रिकॉर्ड भी बन गए। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा से लेकर चेन्नई के धोनी तक ने रिकॉर्ड बनाए।

फाइनल मैच में बने ये रिकॉर्ड

– मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा IPL इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो 5 बार विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता है। इससे पहले वो डेक्कन चार्जस की विजेता टीम का हिस्सा थे।

– रोहित शर्मा मुंबई की तरफ से टी-20 क्रिकेट में 4000 रन वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। भले ही बल्लेबाजी के लिहाज से रोहित के लिए ये सीजन अच्छा ना गया हो, लेकिन उन्होंने अपनी कप्तानी से जरूर छाप छोड़ी है।

– मुंबई ने चौथी बार जीता IPL का खिताब। इसी के साथ वो सबसे अधिक बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

– चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिनेश कार्तिक को पछाड़ IPL करियर में सबसे सफल विकेटकीपर का दर्जा हासिल कर लिया है। IPL करियर में एक विकेटकीपर के तौर पर धोनी सबसे विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने 132 शिकार किए हैं।

– हार्दिक पांड्या ने 16 मैचों में बनाए 402 रन। उन्होंने पहली बार एक सीजन में 400 से अधिक रन बनाए।

– चेन्नई के इमरान ताहिर बने आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले फिरकी गेंदबाज। सीजन में चटकाए 26 विकेट।

– डेविड वार्नर तीन ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वार्नर ने साल 2015 में 562 रन और 2017 में 641 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता था। वहीं इस साल उन्होंने 692 रन बनाकर ये खिताब अपने नाम किया।

Home / IPL / IPL 2019 Final: मुंबई के चैंपियन बनते ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, धोनी बने सबसे सफल विकेटकीपर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो