scriptMI vs DC : मुंबई इंडियंस के युवराज के अर्धशतक पर पंत की पारी पड़ी भारी, दिल्ली 37 रनों से जीता | IPL 2019 Mumbai Indians vs Delhi Capitals Live Update | Patrika News
आईपीएल

MI vs DC : मुंबई इंडियंस के युवराज के अर्धशतक पर पंत की पारी पड़ी भारी, दिल्ली 37 रनों से जीता

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अबतक 22 मुकाबले हुए हैं
दोनों ही टीमों ने 11-11 मुकाबले जीते हैं
दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी

नई दिल्लीMar 24, 2019 / 11:52 pm

Kapil Tiwari

Panth

मुंबई। मुंबई : मुंबई की टीम आईपीएल के इतिहास में आजतक कभी 200 या उससे ज्यादा का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है और रविवार को भी देर रात तक चले मुकाबले में ऐसा ही हुआ। शिखर धवन (43), कोलिन इंग्राम (47) के बाद ऋषभ पंत की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 214 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की तरफ से युवराज सिंह (53) का एकल संघर्ष नाकाम रहा और मुंबई इंडियंस को 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Live Update

– युवराज सिंह का एकल प्रयास नाकाम। उनका अर्धशतक काम नहीं आया। दिल्ली 37 रनों से जीता।

– क्रुणाल पांडया भी 15 गेंदों पर तेज तर्रार 32 रन बनाकर हुए आउट।

– अक्षर की गेंद पर हार्दिक पांडया भी शून्य पर लौटे।

– एक के बाद एक तीन विकेट गिर जाने के बाद के बाद युवराज सिंह और कीरोन पोलार्ड ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन जब ये दोनों 11वें 95 रन तक पारी को लेकर गए थे, तभी पोलार्ड आउट हो गए।

– बड़े स्कोर के दबाव को डिकॉक भी नहीं झेल सके। बड़ा शॉट मारने के चक्कर में आउट।

– रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार भी आउट होकर पैवेलियन लौटे।

– बड़े स्कोर के दबाव में मुंबई ने शुरू से आक्रामक रुख अपनाने की कोशिश की। इस कोशिश में डिकॉक और रोहित ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए, लेकिन बड़े शॉट लगाने के चक्कर में रोहित ईशांत की एक गेंद को हवा में उछाल बैठे और आउट हो गए। मुंबई का स्कोर 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 33 रन।

– मुंबई इंडियंस की पारी शुरू। क्रीज पर कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक।

– दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर बनाए 213 रन। मुंबई को जीत के लिए चाहिए 214 रन। ऋषभ पंत ने 27 गेंदों में खेली 78 रन की पारी। ऋषभ ने अपनी पारी में 7 चौके और 7 ही छक्के लगाए।

– ऋषभ पंत ने वानखेड़े स्टेडियम में की चौके-छक्कों की बारिश, 19वें ओवर में दो छक्कों और 1 चौके की मदद से बटोरे 21 रन।

– ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेलते हुए 18 गेंदों में अर्द्धशतक पूरा किया। अपनी पारी में पंत अभी तक 6 चौके और 4 छक्के मार चुके हैं।

– अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली को छठां झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह ने अक्षर को 4 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।

– दिल्ली को लगा पांचवा झटका, कीमो पॉल 3 रन बनाकर आउट, मैक्लेगन ने लिया तीसरा विकेट, ऋषभ के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर

– दिल्ली कैपिटल्स को 16वें ओवर में लगा चौथा झटका, शिखर धवन 43 रन बनाकर आउट, हार्दिक पांड्या ने लिया विकेट। 15.1 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 131/4

– दिल्ली कैपिटल्स को 13वें ओवर में लगा तीसरा झटका, कॉलिन इंग्राम 47 रन बनाकर आउट। बेन कटिंग ने लिया इंग्राम का विकेट

– शुरुआती झटकों के बाद शिखर धवन और कॉलिन इंग्राम ने संभाली दिल्ली की पारी, 11 ओवर के बाद स्कोर 95/2, शिखर धवन (30) और कॉलिन इंग्राम (40) क्रीज पर, क्रुणाल पांड्या के ओवर में आए 13 रन

– पहले पावरप्ले के बाद दिल्ली का स्कोर 45/2

– 5 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 36/2, शिखर धवन और कॉलिन इंग्राम क्रीज पर

– दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा बड़ा झटका, कप्तान श्रेयस अय्यर 16 बनाकर आउट। मैक्लेगन के बने शिकार, पोलार्ट ने पकड़ा शानदार कैच

– दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत खराब रही है। दूसरे ही ओवर में पृथ्वी शॉ 7 रन बनाकर आउट हो गए। मिचेल मैक्लेगन ने पृथ्वी को चलता किया।

बात करें रिकॉर्डस की तो दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा। अभी तक दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 22 मैच खेले गए हैं। जिसमे से 11 मैच दिल्ली की टीम ने जीते हुए हैं, तो 11 मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हुए हैं।

टीमें:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, युवराज सिंह, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, मिचेल मैक्लेगन, रसिख सलाम और जसप्रीत बुमराह

दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कॉलिन इंग्राम, कीमो पॉल, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, ईशांत शर्मा

Home / IPL / MI vs DC : मुंबई इंडियंस के युवराज के अर्धशतक पर पंत की पारी पड़ी भारी, दिल्ली 37 रनों से जीता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो