अर्शदीप ने झटके 5 विकेट
पंजाब के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच विकेट झटक कर राजस्थान को 200 का स्कोर बनाने से पहले ही रोक दिया। अर्शदीप ने इस मैच में चार ओवर में 32 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप ने इस मैच में एविन लुइस (36), लियाम लिविंगस्टोन (25), महिपाल लोमरोर (43), चेतन सकारिया (7) और कार्तिक त्यागी (1) को आउट किया।