आरसीबी के बल्लेबाज हुए फेल
टूर्नामेंट के 31वें मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने पहले बल्लेबाजी की। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में महज 92 रन पर ढेर हो गई। इसमें आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाया। देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भरत, ग्लेन मैक्सवेल और हर्षल पटेल को छोड़कर उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। एबी डिविलियर्स और वानिंदु हसरंगा खाता भी नहीं खोल पाए।