scriptटी20 वर्ल्ड कप के लिए IPL अच्छा टूर्नामेंट, खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा: मैक्सवेल | IPL 2021-IPL is a good lead for T20 world cup 2021 says maxwell | Patrika News

टी20 वर्ल्ड कप के लिए IPL अच्छा टूर्नामेंट, खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा: मैक्सवेल

locationनई दिल्लीPublished: Sep 16, 2021 03:11:43 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

IPL 2021 का दूसरा चरण रविवार से शुरू होने जा रहा है। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2021 का आयोजन होगा।

glenn_maxwell.png
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का दूसरा चरण रविवार से शुरू होने जा रहा है। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2021 का आयोजन होगा। आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा है कि टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए आईपीएल एक अच्छा टूर्नामेंट है। मैक्सवेल ने कहा कि उनके ख्याल से जो खिलाड़ी यहां आए हैं उनके लिए यह अच्छी लीड है। इन सुविधाओं और गर्मी में ट्रेनिंग करना तथा अतिरिक्त महीना बिताने से इन खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा।

बांग्लादेश दौरा किया था मिस
मैक्सवेल ने जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवर का दौरा मिस किया था। उनके अलावा स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोयनिस और डेविड वार्नर भी इन दौरों में शामिल नहीं थे। ये खिलाड़ी 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में शामिल होंगे। आईपीएल के तुरंत बाद 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक टी20 विश्व कप का आयोजन होना है।

यह भी पढ़ें— सचिन और विराट सहित इन 5 महान बल्लेबाजों के नाम दर्ज है आईपीएल का शर्मनाक रिकॉर्ड

ipl.png
‘ऑस्ट्रेलिया जीतेगी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब’
32 वर्षीय खिलाड़ी ने विंडीज और बांग्लादेश का दौरा नहीं करने और आईपीएल में खेलने का कारण बताया। मैक्सवेल ने कहा, एक और कड़े बबल में जाने का ख्याल लोगों के लिए कठिन है। आप उन खिलाड़ियों से पूछें जो विंडीज और बांग्लादेश का दौरा करके आए हैं कि क्या वे तीन सप्ताह के लिए अन्य दौरे पर जाएंगे। इसके बाद पता चलेगा कि हमने क्यों समय लिया। मैक्सवेल को भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतेगी।
यह भी पढ़ें— IPL 2021: दूसरे चरण में नहीं दिखेंगे ये 10 बड़े खिलाड़ी, दर्शकों को खलेगी कमी

टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी
साथ ही उन्होंने कहा कि 100 फीसदी हम लोग जीतेंगे। मेरे ख्याल से हमारी टीम अच्छी है और टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। अगर एक या दो खिलाड़ी शुरूआत में चल गए तो इन्हें रोकना मुश्किल होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो