scriptIPL 2021: पोलार्ड को उम्मीद, इस बार भी मुंबई इंडियंस ही जीतेगी खिताब | IPL 2021-kieron pollard hope Mumbai Indians will win IPL once again | Patrika News

IPL 2021: पोलार्ड को उम्मीद, इस बार भी मुंबई इंडियंस ही जीतेगी खिताब

locationनई दिल्लीPublished: Sep 17, 2021 03:36:14 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

IPl 2021: पोलार्ड गुरूवार की रात आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में भाग लेने के लिए अबु धाबी पहुंचे थे। पोलार्ड ने कहा कि वह उत्साहित हैं और उम्मीद है कि वे उसे दोहरा पाएंगे जो उन्होंने यहां पिछले साल किया था।

kieron pollard

kieron pollard

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है। दूसरे चरण में पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को उम्मीद है कि उनकी टीम आईपीएल का यह सीजन भी जीतेगी। पोलार्ड गुरूवार की रात आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में भाग लेने के लिए अबु धाबी पहुंचे थे। पोलार्ड ने कहा कि वह उत्साहित हैं और उम्मीद है कि वे उसे दोहरा पाएंगे जो उन्होंने यहां पिछले साल किया था।

पहले फेज में ऐसा रहा पोलार्ड का प्रदर्शन
आईपीएल 2021 के पहले चरण में पोलार्ड ने सात मैचों में 56 के औसत से 168 रन बनाए। गेंद से उन्होंने तीन विकेट लिए थे। पोलार्ड कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के खत्म होने के बाद यहां आए हैं और उन्हें टीम के बबल में जाने के लिए दो दिनों तक आईसोलेशन में रहना होगा।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: पहले चरण में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा विकेट और सिक्स लगाने में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा दबदबा

mumbai_indians.png

पहले चरण में चौथे स्थान पर रही मुंबई इंडियंस
आईपीएल 2021 के पहले फेज में मुंबई इंडियंस की टीम ने 7 मैच खेले, जिनमें से 4 में जीत हासिल हुई। इस तरह से 8 अंकों के साथ मुंबई चौथे स्‍थान पर है। हालांकि मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। इसके साथ ही वे यूएई की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। मुंबई को यूएई में हार्दिक पंड्या से गेंदबाज और बल्‍लेबाज के रूप में अधिक योगदान की उम्‍मीद होगी।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: रोहित शर्मा सहित ये 5 खिलाड़ी IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने में सबसे आगे

पोलार्ड को दो दिन रहना होगा आइसोलेशन में
पोलार्ड को यूएई में अपनी टीम मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। पोलार्ड को दो दिन तक यहां आइसोलेशन में रहना होगा। इसके बाद ही वे अपनी टीम के बायो बबल में प्रवेश कर पाएंगे। इस दौरान किरण पोलार्ड को कोविड 19 टेस्ट से भी गुजरना होगा और रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही उन्हें बायो बबल में एंट्री मिलेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो