इंडियन प्रीमियर लीग(IPL 2021) के दूसरे चरण की शुरुआत रविवार से होने जा रही है। टूर्नामेंट के दूसरे चरण में पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के हर सीजन में कुछ रिकॉर्ड बनते हैं तो कुछ पुराने रिकॉर्ड टूटते भी हैं। हालांकि कई बार कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों के नाम हो जाते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प रिकॉर्ड कुछ खिलाड़ियों के नाम है। यह रिकॉर्ड है लीग में बनाए गए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों के बारे में। इन खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह, पार्थिव पटेल और अंबाती रायडू के नाम शामिल हैं।