3. अश्विन और भुवनेश्रर की नजर 150 विकेट के रिकॉर्ड पर
वहीं रविचंद्रन अश्विन और भुवनेश्वर के पास भी आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। दरअसल, ये दोनों गेंदबाज दूसरे चरण में 150 विकेट का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। दोनों ही गेंदबाज इस रिकॉर्ड से मात्र 11 विकेट दूर हैं। आईपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ 4 ही गेंदबाज इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सके हैं। इनमें अमित मिश्रा, पीयूष चावला, ड्वेन पब्रावो और हरभजन सिंह शामिल हैं।