scriptIPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर को आज मिल सकता है मौका, ये होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 | IPL 2022 MI VS DC arjun Tendulkar debut playing 11 dream 11 prediction | Patrika News
आईपीएल

IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर को आज मिल सकता है मौका, ये होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IPL 2022 MI vs DC Dream 11 prediction: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में अगर दिल्ली की टीम जीत दर्ज करती है तो प्लऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन अगर वे हार जाते हैं तो बैंगलोर का प्लेऑफ का टिकट पक्का हो जाएगा।

नई दिल्लीMay 21, 2022 / 06:22 pm

Siddharth Rai

dc_vs_mi.png

मुंबई इंडियंस (MI) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC)

IPL 2022 Mumbai Indians vs Delhi Capitals Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वे सीजन का 69वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दिग्गज पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं।
अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था। इस सीजन में मुंबई ने अपने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। लेकिन अर्जुन अब भी अपने चांस का वेट कर रहे हैं। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
इस मैच में अगर दिल्ली की टीम जीत दर्ज करती है तो प्लऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन अगर वे हार जाते हैं तो बैंगलोर का प्लेऑफ का टिकट पक्का हो जाएगा। वहीं मुंबई के पास खोने को कुछ नहीं बचा है। टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। इस सीजन में टीम का यह आखिरी मैच है।
दिल्ली कैपिटल्स (नेट रन रेट +0.255) के लिए समीकरण बहुत सरल है, जिसमें उसे शीर्ष चार में जगह बनाने के लिये बस मुंबई इंडियंस (MI) को हराने की जरूरत है, जिससे वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) (-0.253) के नेट रन रेट के कारण आगे हो जाएगी।

संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, जयदेव उनादकट/अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान/ विकेटकीपर), सरफराज खान, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद

Home / IPL / IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर को आज मिल सकता है मौका, ये होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो