31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2022: कौन हैं ईशा नेगी? स्टेडियम में उनकी खूबसूरती देख फैन्स हुए दीवाने

ईशा स्टैंड में ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत के साथ बैठी नजर आईं. वह दिल्ली टीम की हर कामयाबी पर जमकर चीयर करती दिखीं. ईशा स्टैंड में ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत के साथ बैठी नजर आईं. वह दिल्ली टीम की हर कामयाबी पर जमकर चीयर करती दिखीं.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 29 Apr 2022, 5:18 PM IST

isha_negi.png

ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी।

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेले गए मैच में कैमरामैन एक लड़की को बार-बार स्क्रीन पर दिखा रहा था। इस लड़की का नाम ईशा नेगी है और यह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड हैं। ईशा स्टैंड में ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत के साथ बैठी नजर आईं. वह दिल्ली टीम की हर कामयाबी पर जमकर चीयर करती दिखीं.

मैच शुरू होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज जब आउट हुए तो दोनों खुशी से झूम उठीं. मैच के बाद उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऋषभ पंत और ईशा नेगी पिछले लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों कपल सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं. पिछले दिनों जब ईशा नेगी का जन्मदिन था तो ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था. इस पोस्ट के जवाब में ईशा नेगी ने पंत के लिए आई लव यू विश किया था.

अपने कमाल के ड्रेसिंग सेंस से बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों और मॉडल्स को मात देने वाली ईशा नेगी उत्तराखंड की रहने वाली हैं. ईशा पेशे से इंटीरियर डेकोर डिजाइनर हैं. वह नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट रही हैं और दिल्ली के जीसस एंड मैरी कॉलेज से पढ़ाई की है.

पंत ने पहली बात ईशा की तस्वीर 2019 में वर्ल्ड कप से ठीक पहले शेयर की थी. तब उन्होंने लिखा था- 'मैं बस तुम्हें खुश रखना चाहता हूं, क्योंकि तुम्हारी वजह से मैं बहुत खुश हूं.' यहीं से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी थीं.

गुरुवार को वह पंत के लिए लेडी लक साबित हुईं और दिल्ली की टीम ने आसानी से मैच जीत लिया। इस मैच में दिल्ली ने कोलकाता को 5 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 146 रन बनाए थे।

जवाब में दिल्ली की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस लक्ष्य को मात्र 19 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए इस मैच के हीरो कुलदीप यादव रहे। कुलदीप ने तीन ओवर में मात्र 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए।