scriptIPL 2022: टिम डेविड की तूफानी पारी, मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया, RCB प्लेऑफ में | IPL 2022: Tim David innings helped MI to beat DC, RCB qualify playoff | Patrika News
आईपीएल

IPL 2022: टिम डेविड की तूफानी पारी, मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया, RCB प्लेऑफ में

IPL 2022: टिम डेविड की आतिशी पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हारा दिया। इस हार के बाद दिल्ली का सफर समाप्त हो गया है और RCB प्लेऑफ के लिए क्वालीफाईकर गई है।

नई दिल्लीMay 22, 2022 / 07:29 am

Siddharth Rai

mi_vsvs_dc.png

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

IPL 2022 Mumbai Indians vs Delhi Capitals: मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेले गए इस मुक़ाबले में मुंबई ने टिम डेविड की आतिशी पारी की मदद से दिल्ली को 5 विकेट से हारा दिया। टिम डेविड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी और 11 गेंदों में चार सीख और 2 चौकों की मदद से 34 रन ठोके।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 160 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने अपना पहला विकेट मात्र 25 रन के स्कोर पर खो दिया। टीम कप्तान रोहित शर्मा मात्र 2 रन बनाकर एनरिक नॉर्टजे की गेंद पर शार्दूल ठाकुर को कैच दे बैठे।

इसके बाद देवाल्ड ब्रेविस ने विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। लेकिन तभी ईशान किशन कुलदीप यादव की गेंद पर डेविड वॉर्नर को कैच दे बैठे और अपने अर्धशतक से चूक गए। किशन ने 35 गेंद पर 4 सिक्स और 3 चौकों की मदद से 48 रन बनाए।

इसके बाद क्रीज़ पर इनफॉर्म बल्लेबाज तिलक वर्मा आए। वर्मा ने ब्रेविस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 19 रन जोड़े। लेकिन शार्दूल ठाकुर की गेंद पर ब्रेविस क्लीन बोल्ड हो गए। ब्रेविस ने 33 गेंद पर तीन सिक्स और 1 चौके की मदद से 37 रन बनाए।

ब्रेविस के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और टिम डेविड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 20 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी की। लेकिन ठाकुर के ओवर में 2 सिक्स लगाने के बाद डेविड शॉ को कैच दे बैठे और आउट हो गए।
इसके बाद क्रीज़ पर रमनदीप सिंह आए। रमनदीप ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की और मुंबई को लक्ष्य पास पहुंचाया। लेकिन तभी नॉर्टजे की गेंद पर वर्मा विकेट कीपर पंत को कैच दे बैठे। तिलक वर्मा ने 17 गेंद पर 21 रनों की पारी खेली।

इसके बाद क्रीज़ पर डेनियल सैम्स आए। मुंबई को आखिरी ओवर में 5 रन चाहिए थे। खालील ने पहली ही गेंद बीमार मारी और अंपायर ने उसे नो-बॉल दिया। इसकी अगली गेंद पर रमनदीप ने सिक्स मारकर टीम को जीत दिलाई। रमनदीप ने नाबाद 13 रन बनाए। दिल्ली के लिए शार्दूल ठाकुर और एनरिक नॉर्टजे ने दो-दो विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव को एक विकेट मिला।

इससे पहले रोवमैन पॉवेल के 43 रनों की मदद से दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। पॉवेल के अलावा पंत ने 33 गेंद पर चार चौके और एक सिक्स की मदद से 39 रन बनाए। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। बुमराह ने चार ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए।

Home / IPL / IPL 2022: टिम डेविड की तूफानी पारी, मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया, RCB प्लेऑफ में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो