scriptMumbai Indians की लगातार 8 वीं हार, ट्विटर पर आई मीम्स कि बाढ़ | ipl 2022 Twitter reaction after lsg beat mi kl rahul | Patrika News
आईपीएल

Mumbai Indians की लगातार 8 वीं हार, ट्विटर पर आई मीम्स कि बाढ़

बीते रविवार आईपीएल के मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से करारी शिकस्त दे दी है। मुंबई के हार के बाद ट्विटर पर लगातार मीम्स बन रहे हैं

Apr 25, 2022 / 11:32 am

Mohit Kumar

ipl 2022 Twitter reaction after lsg beat mi kl rahul

Mumbai Indians की लगातार 8 वीं हार, ट्विटर पर आई मीम्स कि बाढ़

IPL 2022 : लगातार खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस (MI) को आईपीएल में एक और हार का सामना करना पड़ा है। बीते रविवार लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) से मिली आठवीं हार के बाद मुंबई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। मुंबई अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाई है इसे अपने शुरुआती 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
मैच का हाल बताएं तो लखनऊ के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और 168 रनों पर लखनऊ को रोकने के बाद लग रहा था कि मुंबई इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी। लेकिन फिर वही हुआ मुंबई के टीम खराब फॉर्म से जूझती हुई इस टारगेट को चेज करने में असफल रही। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा (38) और तिलक वर्मा (38) के अलावा और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहा और इस मुकाबले को लखनऊ ने मुंबई को 36 रनों से हरा दिया।
मुंबई की लगातार 8 वीं हार

आईपीएल 2022 में मुंबई को देखकर लग नहीं रहा है कि वह 5 बार की आईपीएल चैंपियन है। उसे लगातार आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इस सीजन में पहली जीत के लिए तरस गई है। 24 अप्रैल को सचिन के जन्म दिवस के मौके पर क्रिकेट फैंस को लग रहा था कि मुंबई जीत का तोहफा सचिन को देगी, लेकिन फैन्स की इन उम्मीदों को भी झटका लगा है। इसके बाद ट्विटर पर फैंस मुंबई इंडियंस को लेकर लगातार मीम शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि अर्जुन तेंदुलकर को ही खिला लो क्या पता उनकी वजह से मुंबई इंडियंस के भाग खुल जाए।

रोहित शर्मा की हालत कुछ इस तरह की है

https://twitter.com/hashtag/MIvsLSG?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
रोहित की तुलना फैंस ने विराट से कर दी

https://twitter.com/hashtag/MIvsLSG?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
डिनर पे फोकस मत करो मैच अभी भी चल रहा है

https://twitter.com/hashtag/suryakumar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
एक फैंस ने तो कमाल ही कर दिया
https://twitter.com/hashtag/MIvsLSG?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
मुकेश अम्बानी लन्दन जा रहें है जोफ्रा को लेने

https://twitter.com/hashtag/MIvsLSG?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
यह भी पढ़े – IPL 2022 में मुंबई की लगातार 8वीं हार के बाद Rohit Sharma को आया गुस्सा, बल्लेबाजों को ठहराया दोषी

Home / IPL / Mumbai Indians की लगातार 8 वीं हार, ट्विटर पर आई मीम्स कि बाढ़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो