scriptKXIP vs MI LIVE : केएल राहुल की जिम्मेदारी भरे अर्धशतक से पंजाब ने मुंबई को 8 विकेट से हराया | KXIP vs MI match Live from IS Bindra stadium | Patrika News
आईपीएल

KXIP vs MI LIVE : केएल राहुल की जिम्मेदारी भरे अर्धशतक से पंजाब ने मुंबई को 8 विकेट से हराया

अब तक 22 बार आमने-सामने हो चुकी हैं दोनों टीमें।
मुंबई ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है।
10 मैच किंग्स इलेवन पंजाब ने जीते हैं।

Mar 30, 2019 / 07:38 pm

Mazkoor

KXIP vs MI

मोहाली : मुंबई इंडियंस ने शनिवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें संस्करण के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पहली पारी में 176 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने पूरे 20 ओवर खेले और सात विकेट गंवाकर पंजाब को 177 रनों का लक्ष्य दिया।

लाइव अपडेट…

– केएल राहुल फॉर्म में लौटे। शानदार जिम्मेदारी भरी नाबाद 70 रनों की पारी खेलकर पंजाब को मुंबई पर 8 विकेट से जीत दिलाई।

– पंजाब की ओर से केएल राहुल ने पूरा किया अपना अर्धशतक।

– 21 गेंद पर शानदार 43 रन बनाकर मयंक आउट। इनका भी विकेट क्रुणाल ने लिया।

– गेल के आउट होने के बाद मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने पंजाब को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। 12 ओवर में पंजाब ने बनाए 103 रन।

– क्रुणाल ने अपनी फिरकी में गेल को फंसाया। बाउंड्री पर कैच आउट।

– 177 रनों का पीछा करते हुए पंजाब की सतर्क शुरुआत। 5 ओवर में बिना विकेट खोए बनाए रन। केएल राहुल और क्रिस गेल मैदान पर।

– मुंबई ने खड़ा किया 175/7 रनों का स्कोर।

– शमी की गेंद पर मयंक ने लपका हार्दिक को।

– मुंबई इंडियंस का सातवां विकेट गिरा। हार्दिक पांड्या 31 (18) रन नबाकर आउट।

– मुंबई का स्कोर 162/6, ओवर 18.3

– पांच गेंदों में दस रन बाकर आउट हुए क्रुणाल पांड्या। विल्यून की गेंद पर एम. अश्विन ने पकड़ा कैच।

– 18वें ओवर की शुरुआती दो गेंदों में चौका मारने के बाद तीसरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या आउट।

– क्रुणाल पांड्या बल्लेबाज़ी के लिए मैदान में।

– एड्यू टाय की गेंद पर मयंक अग्रवाल ने लपका पोलार्ड को।

– मुंबई का पांचवां विकेट गिरा। पोलार्ड नौ गेंदों में सात रन बनाकर आउट।

– 15 ओवर की समाप्ति पर मुंबई का स्कोर 131/4, हार्दिक- 5*(2), पोलार्ड 2*(3)

– एम. अश्विन के ओवर पूरे। 25 रन देकर लिए 2 विकेट। युवराज और सूर्यकुमार के लिए विकेट।

– हार्दिक पांड्या बल्लेबाज़ी के लिए मैदान में।

– मुंबई का स्कोर 126/4, 14.2 ओवर

– एम. अश्विन की गेंद पर लपके गए युवराज।

– युवराज सिंह 22 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट।

– मुंबई का चौथा विकेट गिरा।

– पोलार्ड बल्लेबाज़ी के लिए आए।

– मुंबई का स्कोर 120/3, 13 ओवर

– मोहम्मद शमी ने किया एलबीडब्ल्यू आउट।

– क्विंटन 39 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट।

– मुंबई इंडियंस की तीसरा विकेट गिरा।

– क्विंटन ने 35 गेंदों में पूरा किया अपना अर्धशतक। छह चौके, एक छक्का।

– दस ओवर की समाप्ति पर मुंबई का स्कोरः 91/2, युवराज 11*(6) क्विंटन 45*(30)

– मुंबई का स्कोरः 62/2, 6.2 ओवर

– सूर्यकुमार के आउट होने के बाद युवराज सिंह बल्लेबाज़ी के लिए आए।

– एम अश्विन ने लिया यादव का विकेट (एलबीडब्ल्यू)।

– सूर्यकुमार यादव 11(6) रन बनाकर आउट।

– रोहित के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी के लिए आए।

– मुंबई का स्कोर 51/1, 5.2 ओवर

– विल्यून ने किया रोहित को एलबीडब्ल्यू आउट।

– रोहित शर्मा 32(18) रन बनाकर आउट।

– मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा।

– रोहित शर्मा 28(16)*, क्विंटन डी कॉक 18(13)* रन

– पांच ओवर की समाप्ति पर मुंबई का स्कोर 50/0

– मुंबई इंडियंस के 50 रन पूरे।

– कप्तान अश्विन ने फेंका पहला ओवर।

– रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने की बल्लेबाज़ी की शुरुआत।

– पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का लिया फैसला।

– किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीता।

मुंबई का रहा है पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए कुल 22 मुकाबले में से 12 में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है तो वहीं पंजाब के पक्ष में 10 मुकाबले गए हैं। पिछले रिकॉर्ड के अनुसार तो मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच में से चार मुकाबले मुंबई ने जीते हैं। आज के मैच में मुंबई बिना बदलाव के उतरी है तो पंजाब ने वरुण चकवर्ती की जगह मुरुगन अश्विन को टीम में जगह दी है।

टीमें इस प्रकार हैं:
पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हरडस विलोजेन, मुरुगन अश्विन और मनदीप सिंह।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, कीरोन पोलार्ड, मिशेल मैकक्लेनेघन, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह।

Home / IPL / KXIP vs MI LIVE : केएल राहुल की जिम्मेदारी भरे अर्धशतक से पंजाब ने मुंबई को 8 विकेट से हराया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो