आईपीएल

IPL 2021: संजू सैमसन ने हवा में लहराते हुए पकड़ा ऐसा अद्भुत कैच, हैरान रह गए धवन

संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी अेापनर शिखर धवन का अद्भुत कैच पकड़कर शानदार विकेटकीपिंग का नमूना पेश किया…

Apr 16, 2021 / 12:03 am

भूप सिंह

नई दिल्ली। IPL 2021 का 7वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (Rajasthan Royals Delhi Capitals) के बीच खेला गया। सैमसन ने इस मैच में एक बेहतरीन और अद्भुत कैच पकड़कर शानदार विकेटकीपिंग का नमूना पेश किया। उन्होंने जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) की गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का कैच हवा में लहराते हुए लपका।

 

https://twitter.com/RohitnVicky?ref_src=twsrc%5Etfw

सैमसन ने जीत लिया दिल
सैमसन ऐसा बेहतरीन कैच लेकर सबका दिल जीत लिया। दरअसल, दिल्ली के अनुभवी ओपनर शिखर धवन ने विकेटकीपर के ऊपर से ‘दिल-स्कूप’ शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन सैमसन ने बेहतरीन डाइव लगाकर कैच लपक लिया। गेंद बल्ले का टॉप एज लेकर विकेट के पीछे गई और सैमसन ने अपनी दायीं ओर छलांग लगाकर कैच कर लिया।

 

https://twitter.com/hashtag/RRvsDC?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

गेंदबाजों ने दिल्ली को 147 पर रोका
राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान के गेंदबाजों ने कसी हुई बॉलिंग करते हुए दिल्ली के बल्लेबाजों को 147 के स्कोर पर ही रोक दिया।

 

https://twitter.com/hashtag/DCvsRR?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

पंत ने खेली 51 रन की पारी
दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 32 गेंदों पर 51 रन बनाए जबकि टॉम करन ने 16 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। ललित यादव 24 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। क्रिस वोक्स 15 रन पर नाबाद लौटे। राजस्थान की ओर से उनादकट ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके जबकि मुस्ताफिजुर के खाते में दो विकेट गए।

आइए जानें- IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
आइए जानें- IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list

Hindi News / IPL / IPL 2021: संजू सैमसन ने हवा में लहराते हुए पकड़ा ऐसा अद्भुत कैच, हैरान रह गए धवन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.