पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान ने इस मैच में निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 191 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि टीम दुर्भाग्यशाली रही और इस स्कोर का भी बचाव नहीं कर सकी और हार गई। दिल्ली ने 19.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
राजस्थान टीम इस मैच में भले ही हार गई लेकिन टीम के बल्लेबाज़ी ने घरेलू मैदान पर दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया। ओपनर अजिंक्य रहाणे ने शानदार शतक (105) जमाया तो वहीं कप्तान स्टीव स्मिथ ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। रहाणे ने 63 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के भी जमाए।
रहाणे राजस्थान की ओर से आईपीएल इतिहास का दूसरा शतक जमाया। आईपीएल के इतिहास में अब तक राजस्थान रॉयल्स की ओर से केवल चार बल्लेबाज़ ही शतक जमा सके हैं। इनमें भी दो बल्लेबाज़ों ने दो-दो बार इस कारनामे को अंजाम दिया है। इसके अलावा रहाणे द्वारा बनाए गए 105 रन आईपीएल में किसी भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
आइए हम आपको बताते हैं राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल इतिहास में खेली गई टॉप-10 पारियों के बारे मेंः
रन | बल्लेबाज़ | खिलाफ | स्थान | साल |
105* | अजिंक्य रहाणे | दिल्ली कैपिटल्स | जयपुर | 2019 |
104* | शेन वाटसन | कोलकाता नाइट राइडर्स | मुंबई | 2015 |
103* | अजिंक्य रहाणे | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | बेंगलुरु | 2012 |
102* | संजू सैमसन | सनराइजर्स हैदराबाद | हैदराबाद | 2019 |
101 | शेन वाटसन | चेन्नई सुपर किंग्स | चेन्नई | 2013 |
100 | यूसुफ पठान | मुंबई इंडियंस | मुंबई | 2010 |
98* | शेन वाटसन | सनराइजर्स हैदराबाद | जयपुर | 2013 |
98 | अजिंक्य रहाणे | किंग्स इलेवन पंजाब | जयपुर | 2012 |
95* | जोस बटलर | चेन्नई सुपर किंग्स | जयपुर | 2018 |
94* | नमन ओझा | चेन्नई सुपर किंग्स | चेन्नई | 2010 |