परेशानी: फसल बीमा कंपनी वाले नहीं उठा रहे किसानों के फोन, नहीं दे रहे जानकारी
इटारसीPublished: Mar 21, 2023 02:03:50 pm
- प्रकृति की मार से जूझ रहे किसान, अब तक सर्वे भी नहीं हो सका शुरू. भट्टी, पथरौटा क्षेत्र में पकी और खड़ी फसल को नुकसान।


परेशानी: फसल बीमा कंपनी वाले नहीं उठा रहे किसानों के फोन, नहीं दे पा रहे जानकारी
इटारसी. पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश के कारण खेतों में कटी और पकी फसल को नुकसान हुआ है। वहीं राजस्व अधिकारियों की हड़ताल के कारण प्रभावित खेतों का सर्वे नहीं हो पा रहा है। ऊपर से भोपाल की बीमा कंपनी के अधिकारी किसानों के फोन नहीं उठा रहे हैं। इस कारण किसान नुकसान की जानकारी कंपनी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। कंपनी ने किसानों को लैंड लाइन नंबर दिया है, जिसे संबंधित कर्मचारी-अधिकारी रिसीव नहीं कर रहे हैं।