scriptगल्र्स कॉलेज में हुई कार्यशाला, प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर | Workshop held in Girls College, students showed their skills in compet | Patrika News
इटारसी

गल्र्स कॉलेज में हुई कार्यशाला, प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर

गल्र्स कॉलेज में हुई कार्यशाला, प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर

इटारसीFeb 29, 2024 / 12:16 pm

Manoj Kundoo

Workshop held in Girls College, students showed their skills in competitions

Workshop held in Girls College, students showed their skills in competitions

इटारसी. शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित कार्यशाला का प्रारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण से किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस मेहरा ने विषय का प्रवर्तन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, रक्षा, उद्योग तथा अन्य सभी क्षेत्रों में आधुनिक विज्ञान सटीक ज्ञान प्राप्ति तथा सेवा का सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ है। अत: विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी तकनीकी को विकसित कर जनहित में विज्ञान का व्यापक प्रयोग किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ डॉ विनोद कुमार कृष्णा ने कहा कि परंपरागत देशीय ज्ञान का उपयोग भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार कर भारत के विकास के लिए प्रौद्योगिकी का विकास किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम समन्वयक एवं ऊर्जा नोडल अधिकारी डॉ शिरीष परसाई ने कहा कि आज भारत की स्वदेशी तकनीक की विकास यात्रा से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक एवं वैज्ञानिक सहयोग के द्वार खुल गए हैं। आज हमारी वैज्ञानिक क्षमताओं से हम ना केवल विकसित भारत का आकार गढ़ रहे हैं बल्कि वैश्विक उन्नति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम को डॉ संजय आर्य, डॉ शिखा गुप्ता ने भी संबोधित किया।
प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने जीता इनाम-
इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण, स्लोगन राइटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्या भार्गव तथा द्वितीय स्थान आयुषी बरखने ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बबीता बामने, द्वितीय स्थान नेहा राजपूत तथा तृतीय स्थान मोनिका उईके ने प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण में प्रथम स्थान आयुषी बरखने, द्वितीय स्थान आस्था यादव तथा तृतीय स्थान शिवानी यादव ने प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग में प्रथम स्थान साक्षी मेहरा तथा द्वितीय स्थान स्नेहा यादव ने प्राप्त किया।

Home / Itarsi / गल्र्स कॉलेज में हुई कार्यशाला, प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो