scriptdowry:दहेज में मांग रहे थे 10 लाख नकद, 10 तोला जेवर और कार | 10 lakh cash, 10 weaver jewelry and car were demanded in dowry | Patrika News
जबलपुर

dowry:दहेज में मांग रहे थे 10 लाख नकद, 10 तोला जेवर और कार

विजय नगर थाने में पीडि़त महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज

जबलपुरMay 08, 2020 / 11:54 pm

santosh singh

dowry case lodge against family before marriage

dowry case lodge against family before marriage

जबलपुर। कम दहेज मिलने का ताना मारते हुए पत्नी को प्रताडि़त करते हुए मायके से दस लाख रुपए, दस तोला सोने के जेवर और कार की मांग करने वाले पति के खिलाफ विजय नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार प्रकृति राजपूत की शादी चंद्रशेखर उर्फ शेखर राजपूत से हुई है। शादी के एक वर्ष तक सब ठीक रहा। इसके बाद शेखर उसे प्रताडि़त करने लगा। वह उसे कम दहेज मिलने का ताना मारते हुए मारपीट करने लगा। प्रकृति पर वह मायके से पैसे, गहने और कार लाने का दबाव डालता। प्रकृति ने मायके की आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला दिया तो वह आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगा। पति की रोज-रोज की मारपीट से परेशान होकर वह विजय नगर थाने पहुंची और दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराया।
पति व सास कर रहे थे प्रताडि़त
पनागर थानांतर्गत उमरिया पठरा निवासी महिला ने थाने में पहुंच कर पति व सास के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार अनीता ने शिकायत कर बताया कि उसके पति नीरज काछी व सास मीना काछी शादी के बाद से ही कम दहेज का उलाहना देते हुए प्रताडि़त कर रहे हैं। आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दोनों न उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। वर्तमान में अनीता पिता के घर रह रही है। गुरुवार को पनागर थाने पहुंची और पति व सास के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराया।

Home / Jabalpur / dowry:दहेज में मांग रहे थे 10 लाख नकद, 10 तोला जेवर और कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो