scriptशत्रुओं पर विजय का संयोग बन रहा आज, मिलेगी सुख शांति : राशिफल | aaj ka rashifal 2 july 2020, Horoscope Today in hindi | Patrika News
जबलपुर

शत्रुओं पर विजय का संयोग बन रहा आज, मिलेगी सुख शांति : राशिफल

शत्रुओं पर विजय का संयोग बन रहा आज, मिलेगी सुख शांति : राशिफल
 

जबलपुरJul 02, 2020 / 10:50 am

Lalit kostha

aaj ka rashifal 2 july 2020, Horoscope Today

aaj ka rashifal 2 july 2020, Horoscope Today

मेष- परिजनों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। सामाजिक आयोजन में भाग लेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आय के नए मार्ग खुलेंगे। दुर्घटनादि से बचें। जोखिम न लें।
वृषभ- दिन की शुरुआत में आलसी रवैया रहेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। चिंता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
मिथुन- माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कलह से बचें। शरीर में पीड़ा रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अपेक्षा न करें।
कर्क- व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा। वाहन पर खर्च होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। अस्वस्थता रहेगी। न्याय पक्ष उत्तम है।
सिंह- अनजाने में हुई गलती का पछतावा होगा। मित्रों की मदद से रुके काम होंगे। तनाव व चिंता का वातावरण रहेगा, जोखिम न लें। दुर्घटनादि से हानि संभव है। कुछ लाभ होगा।
कन्या- मनोनुकूल माहौल मिलेगा। दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। अचानक लाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। विवाद न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी।

horoscope.png

तुला- आमदनी बढ़ेगी। भय, चिंता व तनाव रहेंगे। विवाद, चोरी, दुर्घटनादि से हानि संभव है। झंझटों से दूर रहें। जोखिम न लें। किसी अपने से धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें।
वृश्चिक- व्यवसाय में रुका हुआ धन मिलेगा। पिता के कार्य में आपका सहयोग रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न लें। हानि संभव है।
धनु- यात्रा करने का मन है पर आप निर्णय लेने में कमजोर हैं। अस्वस्थता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्साह रहेगा। लाभ बढ़ेगा। जोखिम न लें।
मकर- मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मकान दुकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
कुम्भ- लंबे समय से आप जो चाहते थे वह कार्य आज सम्भव हो सकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें। आलस्य रहेगा। प्रयास बेकार रहेंगे।
मीन- निजी जीवन में परिश्रम की अधिकता रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। लाभ होगा।बेरोजगारी दूर होगी।

Home / Jabalpur / शत्रुओं पर विजय का संयोग बन रहा आज, मिलेगी सुख शांति : राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो