जबलपुर

आज का राशिफल- रुके पड़े कामकाज ऐसे हो सकते हैं पूरे, छोटी सी यह पूजा दिलाएगी बड़ा लाभ

रुके पड़े कामकाज ऐसे हो सकते हैं पूरे

जबलपुरSep 16, 2018 / 07:51 am

deepak deewan

रविवार 3 फरवरी का राशिफल

जबलपुर। नवग्रहों के राजा सूर्यदेव का दिन है – रविवार। सूर्यदेव सभी सरकारी काम-काजों के भी कारक होते हैं। उनकी कृपा के बिना पंचायत, नगरपालिका, नगरनिगम या अन्य सभी सरकारी विभागों से संबंधित कोई भी काम पूरा नहीं हो सकता। यदि आपका भी कोई सरकारी काम रुका पड़ा, कई दिनों से टल रहा है तो इसे आज पूरा करने की कोशिश शुरु करें। यद्यपि आज अवकाश है फिर भी इन कामों के लिए स्थानीय पार्षद, मेयर, विधायक, सांसद आदि से मिलकर काम पूरा कराने का प्रयास करें। इससे पहले सुबह जल्दी उठकर सूर्यदेव को अघ्र्य जरूर दें, हो सके तो आदित्यहर्दय स्तोत्र का पाठ भी करें। सूर्यदेव की कृपा से आपके सरकार काम जरूर पूरे होंगे।

आज का राशिफल-
मेष- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता को स्वास्?थ्?य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष- आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा कष्टमय रहेंगी।
मिथुन- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।
कर्क- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनायें रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।
सिंह- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार में आपसी कलह हो सकती है।अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।
कन्या- मन में निराशा व असन्तोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है।
तुला- मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
वृश्चिक- परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु- परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर- नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्?य विकार रहेंगे।
कुंभ- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परन्तु स्वास्थ्?य का ध्यान रखें।
मीन-क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार की समस्या परेशान करेंगी। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.