scriptआज का राशिफल: इनके घर आने वाली हैं लक्ष्मी जी, हनुमान जी दूर करेंगे परेशानियां | Aaj Ka Rashifal: today laxmi ji worship for money and more | Patrika News
जबलपुर

आज का राशिफल: इनके घर आने वाली हैं लक्ष्मी जी, हनुमान जी दूर करेंगे परेशानियां

राशिफल 27 अगस्त, आज का राशिफल मेष, आज का राशिफल सिंह राशि, आज का राशिफल कुंभ, आज का राशिफल वृष, आज का राशिफल तुला राशि, आज का राशिफल, आज का राशिफल सभी राशियों का, आज का राशिफल वीडियो

जबलपुरAug 27, 2019 / 10:32 am

Lalit kostha

horoscope.jpg

Aaj Ka Rashifal

मेष- आपकी आदतों के कारण अपनों से दूरियां बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदले तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
वृषभ- पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे।भाग्योदय संभव है। जो भी काम करे पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें।
मिथुन- नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोले नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है।
कर्क- आर्थिक मामले सुलझने की उमीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी वहीं आपका विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है।
सिंह- वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है।
कन्या- बीती बातों को भुलाकर रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

 

Aaj Ka Rashifal


तुला- सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है।
वृश्चिक- कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से इष्र्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा।
धनु- धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।
मकर- रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराये नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें।
कुम्भ- नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच-समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन-जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे।
मीन- नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्ग दर्शन की सलाह लेंगे । पूंजी निवेश करने में सतर्क रहे। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो