
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज अगले महीने 2 जून से होने जा रहा है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के साथ होगा। इसके बाद भारतीय टीम अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। इसके बाद भारतीय टीम मेजबान यूएसए और फिर कनाडा का सामना करेगी। ये चारों मुकाबले अमेरिका में ही खेले जाएंगे। हालांकि भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ आज तक किसी भी फॉर्मेट में मैदान पर नहीं उतरी है लेकिन अमेरिका में क्रिकेट खेच चुकी है।
पहली बार भारतीय टीम साल 2016 में यहां आई थी, जहां उनका मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ हुआ था। 2 मैच की सीरीज वेस्टइंडीज ने 1-0 से जीत ली। इसके बाद भारतीय टीम 2019 में फिर से 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज और अमेरिका गई, जहां पहले दो मुकाबले फ्लोरिडा में खेले गए। इस सीरीज के तीनों मैच भारत ने अपने नाम किए। साल 2022 में भारतीय टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज और अमेरिका दौरे पर गई और इस बार भी दो मैच फ्लोरिडा में खेले गए।
2022 वाली टी20 सीरीज को भारत ने 4-2 से अपने नाम किए। 2023 में भारतीय टीम फिर से वेस्टइंडीज के साथ टी20 सरीज खेलने गई और इस बार भी आखिरी के दो मैच फ्लोरिडा में खेले गए। चौथा मुकाबला भारत ने 9 विकेट से जीता तो 5वां मैच वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीत लिया। भारतीय टीम ने अब तक अमेरिका में 8 टी20 मैच खेले हैं और 5 में उन्हें जीत मिली है तो सिर्फ 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जो 2016 दौरे पर खेला गया था।
Updated on:
3 May 2024, 7:52 PM IST
Published on:
3 May 2024, 7:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.