25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MI vs KKR Head To Head: वानखेड़े में कोलकाता का जीतना मुश्किल, आंकड़े देख नहीं होगा विश्वास

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2024 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 3 May 2024, 3:10 PM IST

IPL 2024, KKR vs MI head To Head

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आज मुंबई इंडियंस को उसके घर में चुनौती देने उतरेगी। इस सीजन दोनों टीमों की स्थिति एक दूसरे से बिल्कुल अलग है, जहां श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली केकेआर प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है तो दूसरी ओर हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर होने के कागार पर खड़ी है।

आज अगर मुंबई इंडियंस जीत जाती है तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रहेगी लेकिन अगर हार गई तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत से उनके प्लेऑफ के दरवाजे खुल जाएंगे। हालांकि कोलकाता के लिए जीत हासिल करना वानखेड़े स्टेडियम में आसान नहीं होने वाला है। अब तक दोनों टीमों के आंकड़े की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीजन में 9 मैच खेले हैं और 6 में जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस ने 10 मैच खेले हैं और सिर्फ 3 मैच जीत पाई है।

वानखेड़े में कोलकाता का शर्मनाक रिकॉर्ड

दोनों टीमों के आईपीएल इतिहास में आंकड़े इस सीजन के आंकड़े से उलट हैं। आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस 32 बार आमने सामने हुई हैं, जिसमें से 23 मैच कोलकाता ने गंवाए हैं तो सिर्फ 9 में जीत पाई है। वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता के आंकड़े तो और भी शर्मनाक हैं। कोलकाता ने वानखेड़े में 10 मैच खेले हैं और सिर्फ एक मैच जीत पाई है। पहले 6 सीजन में दोनों के बीच खेले गए 12 मैचों में कोलकाता को सिर्फ 2 जीत मिल पाई थी। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच एक ही मुकाबला हुआ था, जिसे मुंबई ने जीत लिया था।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: जायसवाल और रियान की तूफानी पारी पर भुवनेश्वर ने फेर दिया पानी, सांस रोक देने वाले मुकाबले में राजस्थान को 1 रन से हराया