scriptएकादशी व्रत आज, भगवान विष्णु के पूजन से प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी- पंचांग | achala ekadashi vrat katha benefits in hindi | Patrika News
जबलपुर

एकादशी व्रत आज, भगवान विष्णु के पूजन से प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी- पंचांग

एकादशी व्रत आज, भगवान विष्णु के पूजन से प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी- पंचांग
 

जबलपुरMay 30, 2019 / 10:06 am

Lalit kostha

Lord Vishnu

भगवान विष्णु

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: रमजान तारीख 24, अयन : उत्तरायण, ऋतु : ग्रीष्म, मास : ज्येष्ठ, पक्ष : कृष्ण, तिथि – दोपहर 2.46 तक नंदा तिथि एकादशी उपरांत भद्रा तिथि द्वादशी रहेगी।नंदा तिथि में सभी प्रकार के मागलिक कार्य संपादित किए जाा सकते हैं। विवाह, उपनयन, गृहारंभ, ग्रह प्रवेश, व्यापारंभ, क्रय-विक्रय, खनिज संपदा जैसे कार्य शुभ हैं। लग्न सारिणी पर विचार कर कार्य करना अत्यंत शुभ तथा कल्याणकारी माना जाता है।
योग- दोपहर 1.28 तक आयुष्मान उपरांत सौभाग्य योग रहेगा। दोनों ही नेसर्गिक योग शुभ रहेंगे।
विशिष्ट योग- नंदा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य सम्पन्न किए जा सकते हैं। तिथि गणना शुभ रहेगी।
करण- सूर्योदय काल से बालव उपरांत कौलव तदंतर तैतिल करण का प्र्रवेश होगा। करण गणना शुभ रहेगी।
नक्षत्र- धु्रवसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र रेवती रात्रि 9.52 तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र रहेगा। रेवती नक्षत्र में उपनयन, मुंडऩ, कारीगरी, हाथी, घोड़े की सवारी, बाग-बगीचा, देव प्रतिष्ठा, अलंकार, विवाह जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। अश्विनी नक्षत्र में प्रतिष्ठा, वास्तु, क्रय-विक्रय से जुड़े कार्य शुभ तथा मंगलकारी रहेंगे।
शुभ मुहूर्त – आज पत्र लेखन, मित्र मिलन, कर्ज निपटारा, भ्रमण मनोरंजन, देव दर्शन, तीर्थयात्रा, कथा पुराण, राजनीति, कूटनीति तथा सामाजिक सेवा के कार्य शुभ तथा सुखद हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 6.00 से 7.30 शुभ दोपहर 10.30 से 3.00 चर, लाभ अमृत तथा रात्रि 6.00 से 9.00 चर तथा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथाा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : आज अचला एकादशी का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। आज भगवान श्री विष्णु का पूजन करना परम कल्याणकारी माना जाता है।
चन्द्रमा : रात्रि 9.52 तक मीन राशि में उपरंात मंगल प्रधान राशि मेष राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि, नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के वृष राशि में गुरु, वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथासम्भव टालना हितकर है। चंद्रमा का वास उत्तर दिशा में है। सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 1.30.00 से 3.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज : आज जन्मे बालको का नामाक्षर दे, दो, चा, ची अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। रेवती नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मीन, राशि स्वामी शनितथा ताम्रपाद पाया में जन्म माना जाएगा। मीन राशि के जातक विनोदी, स्मरण शक्ति वाला, निपुण, चतुर, बुद्धिमान, रूपवान, विचारशील, $गुणवान, धैर्यवान, लज्जाशील, शास्त्र प्रिय तथा विवेकी स्वभाव के होते है। स्वयं के व्यवसाय में सफल रहते हैं।

Home / Jabalpur / एकादशी व्रत आज, भगवान विष्णु के पूजन से प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी- पंचांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो